फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hina Kawre became vice president of Madhya Pradesh Vidhan Sabha

मध्यप्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष बनीं हिना, कांग्रेस की झोली में दोनों पद

Fri, 11 Jan 2019 03:58 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 11 Jan 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
Hina Kawre became vice president of Madhya Pradesh Vidhan Sabha

बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक हिना कांवरे को मध्य प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया। कांवरे के निर्वाचित होते ही प्रदेश में एक और परंपरा टूट गई। पिछले लगभग तीस सालों से स्पीकर सत्ता पक्ष का होता था और उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता था। लेकिन भारी शोरगुल के बीच उसी पैटर्न पर कांवरे को उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया, जिस तरह एनपी प्रजापति स्पीकर घोषित किए गए थे। इस दौरान भाजपा के विधायक विरोध करते रहे, लेकिन स्पीकर प्रजापति ने हिना कांवरे को उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


भाजपा ने जगदीश देवड़ा को उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। शुरू के चार प्रस्ताव कांवरे के थे और पांचवां देवड़ा के समर्थन में था। प्रजापति ने चार प्रस्ताव पढ़कर ध्वनि मत से कांवरे के निर्वाचन का एलान कर दिया। बाद में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि दोनों ही पदों के लिए वोटिंग नहीं कराई गई। चुनाव प्रक्रिया अलोकतांत्रिक है। इसे कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed