{"_id":"63073be0428bb25cff5219fe","slug":"heavy-rains-in-rajgarh-many-areas-submerged-possibility-of-flood-administration-issued-an-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न, बाढ़ की आशंका के चलते प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न, बाढ़ की आशंका के चलते प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Thu, 25 Aug 2022 02:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:51 PM IST
सार
जिले के ब्यावरा में अजनार नदी का कहर जारी है। राजगढ़ में मोहनपुरा डैम के 14 गेट खोलकर पानी छोड़ने से जिला मुख्यालय पर घूमघाटी के पास बाढ़ के हालात बन गए। यहां की करीब 40 दुकानों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन
राजगढ़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील में भारी बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश ने यहां बीते 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले में एक ही दिन में 14 इंच बारिश दर्ज की गई। अब तक जिले में 1245 मिमी बारिश हो चुकी है जो कि औसत से ज्यादा है। भारी बारिश के चलते श्मशेरपुरा, आगर, हैदरपुर सहित कई क्षेत्र के तालाब लबालब हो चुके हैं। आसपास के कई इलाके पानी में डूबने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लगातार बारिश के चलते नदियां भी उफान पर हैं।
जिले में और वर्षा के कारण हालात बिगड़ सकते हैं। प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया है। वहीं जिले के ब्यावरा में अजनार नदी का कहर जारी है। राजगढ़ में मोहनपुरा डैम के 14 गेट खोलकर पानी छोड़ने से जिला मुख्यालय पर घूमघाटी के पास बाढ़ के हालात बन गए। यहां की करीब 40 दुकानों में पानी घुस गया है। जबकि नरसिंहगढ़ इलाके में हैदरपुर के तालाब से पानी आने के कारण नगर में तेज बहाव हो रहा है। सारंगपुर में कालीसिंध नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सुठालिया इलाके में भी बाढ़ के हालात हैं। जिले की पार्वती नदी समेत सभी तालाब लबालब हैं।
जिला कलेक्टर हर्ष दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार व अतिरिक्त जिला कलेक्टर कमलचंद नागर ने जिले के कई इलाकों का दौरा करते हुए बाढ़ के हालात की स्थिति जानी। ब्यावरा नगर में अजनार नदी के उफान पर होने के चलते निचली बस्तियों में पानी घुस गया। कई लोग बाढ़ में फंस गए जिन्हें प्रशासन ने रेसक्यू कर निकाला। दो दिनों से जारी बारिश के कारण अंजनीलाल मंदिर के शिखर तक पानी पहुंच गया। फिलहाल जिला प्रशासन की टीम बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए मुस्तैद है।