फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   hardik patel attacks on government in mp said mama didn't know his nephew is a big player

हार्दिक ने शिवराज पर कसा तंज, कहा- 'मामा को मालूम नहीं भांजा बहुत शैतान है'

Mon, 09 Apr 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
hardik patel attacks on government in mp said mama didn't know his nephew is a big player

मध्यप्रदेश में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर प्रदेश के किसान और जनता जाग गई तो कम्प्यूटर बाबा भी कुछ नहीं कर पाएंगे। यह कार्यक्रम पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि मामा को मालूम नहीं है कि भांजा बहुत शैतान है और बड़ा खिलाड़ी है। गुजरात में 150 से 99 पर पहुंचा दिया है, अब मामा डर रहे हैं कि आगे क्या होगा।

विज्ञापन


सरकार को बोला चोर

हार्दिक ने कहा कि मैं व्यवस्था में परिवर्तन चाहता हूं न कि राजनीति करना इसलिए लड़ भी रहा हूं। अगर मुझे राजनीति ही करनी होती तो कब का उनकी गोद में जाकर बैठ जाता। हार्दिक ने कहा कि गोरों से आजादी मिली तो सत्ता पर चोर आकर बैठ गए इसलिए हमें आज सभाएं करनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा में बड़ा घोटाला हुआ था इसलिए बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। सही कहा, जब एक बाबा मुख्यमंत्री बन सकता है तो मंत्री क्यों नहीं। उन्होंने कहा मैं बस एक किसान नेता हूं और मेरा किसी पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

रविवार को गढ़ाकोटा से लौटने के बाद हार्दिक ने भोपाल के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी से मुलाकात की। उन्होंने भेंट को सौजन्य बताते हुए कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मंत्री गोपाल भार्गव से हार्दिक के कार्यक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हार्दिक की सभा बस सरदारों के मोहल्ले में सैलून खोलने का काम कर रही है। जब चुनाव नतीजे आएंगे तब मैं उन्हें आमंत्रित करूंगा। बता दें हार्दिक की सभा में काफी भीड़ थी। गढ़ाकोटा में ऐसी भीड़ पहले मंत्रियों के कार्यक्रमों में ही होती थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अन्य सम्मेलन में इतनी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed