{"_id":"5ac99bcf4f1c1bd3618b6036","slug":"hardik-patel-attack-on-cm-shivraj-singh-said-to-cover-their-scams-he-gave-mos-position-to-5-saints","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक ने साधा शिवराज पर निशाना, कहा- घोटालों की पोल खुलने लगी तो बाबाओं को बना दिया मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्दिक ने साधा शिवराज पर निशाना, कहा- घोटालों की पोल खुलने लगी तो बाबाओं को बना दिया मंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने मध्यप्रद्रेश के सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम ने अपने घोटालों को छुपाने के लिए बाबाओं को मंत्री बनाया है। पटेल ने कहा, कम्प्यूटर बाबा नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे और अवैध खनन और पेड़ लगाने में हुए घोटालों को सामने लाने लगे तो उन्हें मंत्री बना दिया। मध्यप्रदेश में किसान क्रांति सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटेल ने आगे कहा सीएम ने तो पांच बाबाओं को मंत्री बनाया है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने तो बाबा को ही सीएम बना दिया।
विज्ञापन
जिले की जावद तहसील स्थित कृषि मंडी में पटेल ने कहा कि शिवराज भोले इंसान हैं, हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं। उनकी सरकार के पीछे तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मास्टर माइंड काम करता है। बता दें कि विजयवर्गीय का नाम इंदौर में कई अपराधों और विवादों से जुड़ा हुआ है। राज्य में जिन पत्रकारों ने व्यापम घोटाला कवर किया था उनकी भी हत्या कर दी गई थी। हार्दिक ने कहा घोटाले से जुड़े अन्य लोग भी मारे गए। फिर भी आरोपी मंत्री विजयवर्गीय जेल से बाहर हैं। ऐसी है मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार।
विज्ञापन
हार्दिक ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों को चोर, तस्कर समझती है। सरकार के मुताबिक किसान आतंकवादी हैं। इससे आप लोग डरना मत। हार्दिक के किसानों से कहा किसान अन्नदाता हैं, अगर किसानों ने हाथ खड़े कर दिए तो दूसरों को मरना पड़ेगा। हालांकि जावद जाते समय नीमच में ही जब पटेल और उनके समर्थक सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे तो उन्हें सीआरपीएफ रोड पर पुलिस द्वारा रोक लिया गया था।
विज्ञापन
