फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Women Raise Slogans Against Priyanka Gandhi In Gwalior, Showed Pamphlets at Laxmibai Samadhi

MP News: राजस्थान की महिलाओं ने लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर प्रियंका गांधी को दिखाए पर्चे, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Fri, 21 Jul 2023 04:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 04:25 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को ग्वालियर में महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। राजस्थान की महिलाओं ने प्रियंका को पर्चे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन
Women Raise Slogans Against Priyanka Gandhi In Gwalior, Showed Pamphlets at Laxmibai Samadhi
प्रियंका गांधी को पर्चे दिखातीं राजस्थान से पहुंचीं महिलाएं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दौरे पर आईं प्रियंका गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा है। जब प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर पहुंचीं तो उस दौरान राजस्थान से आई महिलाओं ने विरोध जताया। इसके साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। काफी मशक्कत के बाद प्रियंका गांधी हाई सिक्योरिटी के बीच समाधि स्थल के अंदर पहुंचीं, जहां रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा स्थल के लिए रवाना हो सकीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शिवराज बोले- दूल्हा तय नहीं फूफा नाराज हो गए, कांग्रेस सरकार के योजना बंद करने पर प्रियंका जवाब दें
विज्ञापन


बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल के लिए निकलीं और जब वहां पहुंचीं तो पहले से ही मौजूद एक सैकड़ा से अधिक राजस्थान से आई महिलाएं मुर्दाबाद के नारे लगाने लगीं। जैसे ही प्रियंका गांधी हाई सिक्योरिटी के बीच गाड़ी से उतरी तो उसके बाद सभी महिलाएं ने पर्चे फेंक कर जोर-जोर से प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्वालियर में गरजीं प्रियंका गांधी: पटवारी भर्ती, बेरोजगारी से लेकर मणिपुर तक का किया जिक्र, पढ़ें 10 बड़ी बातें

क्यों है नाराजगी
राजस्थान से आई महिलाओं का आरोप है कि प्रियंका गांधी राजस्थान की गहलोत सरकार में हो रहे अत्याचारों का हालत जानने के लिए वहां पर क्यों नहीं आ रही हैं। राजस्थान में बच्चियों के साथ बलात्कार किए जा रहे हैं, साथ ही झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं लेकिन आज तक न तो राहुल गांधी राजस्थान में आए हैं और न ही प्रियंका गांधी हालातों को देखने के लिए वहां पर पहुंची है। इसलिए आज ये सभी महिलाएं प्रियंका गांधी का विरोध करने के लिए ग्वालियर आई हुई हैं। महिलाओं के बढ़ते विरोध को देखकर सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed