फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi: from Patwari recruitment and unemployment to Manipur, here are the highlights of speech

ग्वालियर में गरजीं प्रियंका गांधी: पटवारी भर्ती, बेरोजगारी से लेकर मणिपुर तक का किया जिक्र, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Fri, 21 Jul 2023 03:20 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 21 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

Priyanka Gandhi In Gwalior: शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में हुंकार भरी। प्रियंका ने सीएम शिवराज और सिंधिया को जमकर घेरा। उन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई कथित अनियमितता का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi: from Patwari recruitment and unemployment to Manipur, here are the highlights of speech
प्रियंका का ग्वालियर दौरा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर के दौरे पर रहीं। यहां उन्होंने जनआक्रोश रैली को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने राज्य की शिवराज सरकार से लेकर यहां के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखे हमले किए। प्रियंका ने रैली में पटवारी भर्ती में कथित अनियमितता, बेरोजगारी, महंगाई, मणिपुर घटना समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। आइए जानते हैं प्रियंका के भाषण की 10 बड़ी बातें क्या हैं...
विज्ञापन

Priyanka Gandhi: from Patwari recruitment and unemployment to Manipur, here are the highlights of speech
ग्वालियर में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
1. बुंदेली से शुरू किया भाषण
प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेली संबोधन से की। इसके बाद उन्होंने शिवराज सरकार पर कई जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को झूठ की राजधानी बना दिया है। नौजवानों को झूठ बोला, आदिवासियों को झूठ बोला, मां नर्मदा को झूठ बोला, हमारे आदिवासियों को झूठ बोला। शिवराज सिंह झूठ की मशीन हैं, घोषणाओं की मशीन हैं, घोटालों की मशीन हैं। 



2. पटवारी भर्ती के मुद्दे को उछाला 
प्रियंका ने अपने भाषण में बेरोजगार नौजवानों के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, 'हमारे नौजवानों का असुरक्षित भविष्य आज उनके साथ है। नौजवान बिना काम के, हमारा किसान बिना दाम के शिवराज जी आप किस काम के।  पैसे दो काम लो। वहां भर्ती के लिए तमाम नौजवान पढ़ाई करते हैं। फिर देखिए पटवारी के एक्जाम में किस तरह से घोटाला हो गया। इन चीजों का समाधान क्या है।' 

3. मणिपुर के मुद्दे पर पीएम पर निशाना
प्रियंका ने कहा, 'मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चों के सिर पर छत नहीं है। 77 दिन में पीएम ने एक लफ्ज नहीं कहा। कल मजबूरी में जब एक भयावह वीडियो वायरल हुआ तो मजबूरी में बयान दिया और उसमें भी राजनीति घोल दी और उन राज्यों का नाम ले लिया, जिनमें विपक्ष की सरकार है। '

4. महंगाई के बहाने सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस नेता ने कहा, 'महंगाई से किस तरह आपकी कमर तोड़ी जा रही है। बच्चों की पढ़ाई महंगी हो गई है। जीवन पर एक बोझ बन गई है महंगाई। सबसे ज्यादा महंगाई का बोझ मेरी बहनें उठा रही हैं। गैस सिलेंडर हजार रुपये से कम में नहीं मिल रहा। कोई बीमार पड़ा जाता है तो इस बात की घबराहट होती है कि मैं दवाई कहां से लेकर आउं। 

5. ग्वालियर में भी गारंटियों का जिक्र 
कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में चुनावी गारंटियां सामने रखीं। प्रियंका ने कहा, जहां कांग्रेस की सरकार है वहां पुरानी पेंशन लागू है। पुरानी पेंशन यहां भी लागू होगी। मेरी बहनों के खाते में सीधे 1500 रुपये डाले जाएंगे। गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। 100 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगा। 200 यूनिट बिजली आधे दाम पर मिलेगा। किसानों के कर्ज माफी का काम सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।'

6. अग्निवीर योजना के जरिए किया हमला
प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां से तमाम वीर जाकर देश की सेवा करते हैं। जब से अग्निवीर योजना आई, तब से लोग ट्रेनिंग से ही वापस आ जा रहे हैं। घर आकर किसानी से भी नहीं कमा पाएंगे। 

7. लाडली बहना योजना की टाइमिंग पर सवाल 
कांग्रेस नेता ने कहा कि 18 साल से सरकार में हैं तब तो कुछ दिया नहीं, चुनाव के पहले महिलाओं को वादा करते हैं कि ये देंगे। आज चुनाव जब चार महीने दूर है शिवराज सिंह को बहनें याद आ रही हैं।

8. निजीकरण पर ये कहा 
प्रियंका ने कहा, 'एक ऐसी सरकार क्यों है हमारे देश में जिसने देश की पूरी संपत्ति एक या दो लोगों को बेच दी। जब कंपनियों को अपने मित्रों को बेचा तो इन्हें मालूम होगा कि आप बेरोजगार होंगे। आज परिस्थियां क्या हैं। जो बड़ी कंपनियां हैं, इन्होंने अपने दोस्तों को सौंप दिया। ये जो बड़े-बड़े उद्योगपति हैं इनकी कितनी कमाई है। 16 सौ करोड़ रुपये एक दिन की कमाई है, जिनको ये देश की कंपनियां दे चुके हैं। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आप एक ईमानदार सरकार चाहते हो की नहीं।'

9. दलितों-आदिवासियों पर अत्याचार के आरोप लगाए 
कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'सत्ता को गलत इंसान के हाथ में दे दो, तो इसी तरह की लूट मचेगी, जो आपके प्रदेश में हो रही है। अत्याचार उन्हीं पर होते हैं जो कमजोर होते हैं। आदिवासियों के साथ कैसे अत्याचार किए जा रहे हैं। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन हैं, और दूसरी तरफ खबरें भी हैं।'

10. भाजपा जाएबे बारी है, कांग्रेस आएबे बारी है
प्रियंका ने भाषण के अंत में बुंदेली में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'ये झांसी की रानी की धरती है। बड़े-बड़े यहां से महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र के लिए अपनी धरती के लिए जी जान एक की। ग्वालियर वाले ए बारी मामा जी की भ्रष्ट सरकार बदलवे बारे हैं। एक बार हमाए संगे जोर से बोलो भाजपा जाएबे बारी है, कांग्रेस आएबे बारी है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed