{"_id":"64ba5f4f15aed914cd075e25","slug":"mp-news-shivraj-said-the-groom-is-not-fixed-the-uncle-got-angry-priyanka-should-answer-on-the-closure-of-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवराज बोले- दूल्हा तय नहीं फूफा नाराज हो गए, कांग्रेस सरकार के योजना बंद करने पर प्रियंका जवाब दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवराज बोले- दूल्हा तय नहीं फूफा नाराज हो गए, कांग्रेस सरकार के योजना बंद करने पर प्रियंका जवाब दें
Fri, 21 Jul 2023 05:59 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 21 Jul 2023 05:59 PM IST
सार
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका जी मुस्कुराइए मध्य प्रदेश में क्योंकि प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। याद कीजिए वो दिन जब 2003 तक श्रीमान बंटाधार जी की सरकार हुआ करती थी ना पानी, ना बिजली, ना सड़के और सवा साल वो भी याद कीजिए जब किए गए वादे निभाए नहीं गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले नेताओं के दौरे शुरू हो गए है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर दौरे पर आई। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबो की योजनाओं को बंद क्यों किया, प्रियंका गांधी को इसका जवाब देना चाहिए?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रियंका जी मुस्कुराइए मध्य प्रदेश में क्योंकि प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। याद कीजिए वो दिन जब 2003 तक श्रीमान बंटाधार जी की सरकार हुआ करती थी ना पानी, ना बिजली, ना सड़के और सवा साल वो भी याद कीजिए जब किए गए वादे निभाए नहीं गए। कर्जमाफी हो, बेरोजगारी भत्ता हो, किसानों को समर्थन मूल्य के ऊपर बोनस देना हो एक भी वादा कांग्रेस ने पूरा नहीं किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैडम प्रियंका जी बेटियों की हम शादी करते थे बेटियों की शादी तो हो गई लेकिन उनका पैसा नहीं दिया। हम लोग बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को 1000 रुपए हर महीने देते थे कमलनाथ जी ने वह भी बंद कर दिए। बेटा - बेटियां अगर अच्छे नंबर लाते थे तो उन्हें हम लैपटॉप देते थे। हमारी संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी। कांग्रेस सरकार ने गरीबों के सर की छत प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान सवा साल में वापस लौटा दिए थे और जल जीवन मिशन पर तो काम ही शुरू नहीं किया। जब प्रियंका जी आई है तो इन बातों का उनको जवाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसलिए जो दागदार, वह सभी इकट्ठे हो रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी जबरदस्त है कि अलग-अलग राज्यों में एक दूसरे को पानी पी पीकर गाली देने वाले, कोसने वाले आपस में लड़ने वाले अब दिल्ली में दोस्ती इसलिए कर रहे हैं कि मोदी जी अगर रहे तो काले कारनामे जिन्होंने किए है, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है वह किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं। इसलिए जो दागदार है वह सभी इकट्ठे हो रहे हैं, प्रधानमंत्री जी के समर्थन की बाढ़ देखकर एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी दूल्हा तो तय नहीं हुआ फूफा नाराज हो गए। आपने बीच में देखा होगा कि अभी नीतीश जी ने कहा यह इंडिया, मैं सहमत नहीं हूं कभी लालू कुछ कह रहे हैं। अभी बिना दूल्हे की बारात में फूफा नाराज हुए हैं, कल क्या होगा!
मणिपुर की घटना बहुत दुखद
सीएम ने कहा कि मणिपुर की घटना बहुत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण, मन को तकलीफ और पीड़ा से भर देने वाली है। वहां के मुख्यमंत्री जी ने कहा है और देश भी यह चाहता है कि कठोर से कठोर दंड मिलना चाहिए। सीएम ने कहा कि भारत में गंगा, गीता और गायत्री हैं बेटियां; दुर्गा,लक्ष्मी और सरस्वती है बेटियां। देश ने सदैव बेटियों की पूजा की है। बेटियों के प्रति किसी भी तरह का अपराध अक्षम्य है, अपराधी को तबाह करना ही एकमात्र उपाय है, वह होगा।
सिंचाई क्षमता बढ़ाकर 47 लाख हेक्टेयर की
सीएम ने कहा कि सिंचाई की क्षमता मध्यप्रदेश में केवल कांग्रेस, राजा, नवाब सभी की मिलाकर साढ़े 7 लाख हेक्टेयर थी, जो अब बढ़ाकर हमने 47 लाख हेक्टेयर कर दी। अभी भी चिंकी बोरास सिंचाई की परियोजना जो 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत की है उसका शिलान्यास करने जा रहा हूं। रोज हजारों करोड़ रुपए के विकास के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। बिजली के मामले में 2003 तक जहां 2800 मेगावाट उपलब्धता हुआ करती थी अब हमने 28000 मेगावाट बिजली बनाई है।
कर्नाटक की घटना बहुत दुखद है
सीएम ने कहा कि अहिंसा परमो धर्मः, जियो और जीने दो उसके ध्वजवाहक जो हमारे जैन संत थे। उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े करना ये क्रूरतम अपराध है। अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए। मैं कर्नाटक की सरकार से कहूंगा कि किसी भी कीमत पर अपराधी छोड़े ना जाए ये केवल जैन संतों का सवाल नहीं है। जैन संत वंदनीय है, पूजनीय है, त्याग के अनुपम उदाहरण है वो। उनका अपना कुछ नहीं है वह लोक कल्याण के लिए काम करते हैं। ये देश का अपमान है। देश के विश्वास का कत्ल किया गया है। यह संतों के विश्वास का कत्ल किया गया है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए।