Gwalior News: जान बचाने के लिए सिर पर हेलमेट पहनकर निकलता है शख्स, वजह है हैरान कर देने वाली, जानें
Gwalior News: जिले में एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी बदमाश का इतना खौफ है कि वह अपनी जान बचाने सर पर हेलमेट लगाकर ही निकलने मजबूर है। कुछ समय पहले पीड़ित व्यक्ति ने अपने पड़ोसी बदमाश से उधारी के रुपये मांगे थे, बदमाश ने उसके हाथ को अपने मुंह से ही काट लिया था, जिसके चलते वह गंभीर घायल हो गया। एक बार फिर उसे जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पीड़ित ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के 12 बीघा सिकंदर कंपू इलाके का है, जहां राहुल सिंह परमार नाम का युवक अपने बड़े भी के साथ आटा चक्की का छोटा सा काम करता है। वहीं पास में रहने वाले गौरव खटीक नाम के एक बदमाश ने बहन की शादी के नाम पर उससे 5 हजार रुपये का आटा उधार लिया था, राहुल सिंह ने जब उसे पहली बार उधारी के रुपये मांगे तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया, लेकिन जब दूसरी बार उधारी के रुपये मांगे तो बदमाश गौरव खटीक ने राहुल के हाथ को अपने मुंह से ही काट लिया, जिसके चलते हाथ लहूलुहान हो गया।
झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया
गौरव ने राहुल को धमकी दी है कि अगली बार उधारी के रुपये मांगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा, अगली बार सर पर हमला होगा। यही वजह है कि राहुल को बदमाश गौरव का इतना खौफ मन में बैठ गया है कि अब वो जब भी घर से निकलता है तो हेलमेट लगाकर ही निकलता है। ग्वालियर SP से शिकायत करने भी जब राहुल पहुंचा तो हेलमेट उतारने को राजी नहीं हुआ। राहुल का कहना है कि गौरव ने हमला कर उसे घायल किया है। साथ ही हरिजन एक्ट में झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी भी सुनवाई ना करते हुए उल्टा केस में फंसाने की धमकी दे रही हैं।
