{"_id":"65cc96b2057457ef0b06f582","slug":"to-save-his-life-a-person-wears-a-helmet-and-goes-out-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: जान बचाने के लिए सिर पर हेलमेट पहनकर निकलता है शख्स, वजह है हैरान कर देने वाली, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: जान बचाने के लिए सिर पर हेलमेट पहनकर निकलता है शख्स, वजह है हैरान कर देने वाली, जानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:02 PM IST
सार
Gwalior News: जिले में एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी बदमाश का इतना खौफ है कि वह अपनी जान बचाने सर पर हेलमेट लगाकर ही निकलने मजबूर है। कुछ समय पहले पीड़ित व्यक्ति ने अपने पड़ोसी बदमाश से उधारी के रुपये मांगे थे, बदमाश ने उसके हाथ को अपने मुंह से ही काट लिया था, जिसके चलते वह गंभीर घायल हो गया। एक बार फिर उसे जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पीड़ित ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है।
मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के 12 बीघा सिकंदर कंपू इलाके का है, जहां राहुल सिंह परमार नाम का युवक अपने बड़े भी के साथ आटा चक्की का छोटा सा काम करता है। वहीं पास में रहने वाले गौरव खटीक नाम के एक बदमाश ने बहन की शादी के नाम पर उससे 5 हजार रुपये का आटा उधार लिया था, राहुल सिंह ने जब उसे पहली बार उधारी के रुपये मांगे तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया, लेकिन जब दूसरी बार उधारी के रुपये मांगे तो बदमाश गौरव खटीक ने राहुल के हाथ को अपने मुंह से ही काट लिया, जिसके चलते हाथ लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया
गौरव ने राहुल को धमकी दी है कि अगली बार उधारी के रुपये मांगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा, अगली बार सर पर हमला होगा। यही वजह है कि राहुल को बदमाश गौरव का इतना खौफ मन में बैठ गया है कि अब वो जब भी घर से निकलता है तो हेलमेट लगाकर ही निकलता है। ग्वालियर SP से शिकायत करने भी जब राहुल पहुंचा तो हेलमेट उतारने को राजी नहीं हुआ। राहुल का कहना है कि गौरव ने हमला कर उसे घायल किया है। साथ ही हरिजन एक्ट में झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी भी सुनवाई ना करते हुए उल्टा केस में फंसाने की धमकी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।