{"_id":"644695304b1975be9e008502","slug":"shivraj-pulled-pitambara-mai-s-chariot-with-vasundhara-now-pitambara-mai-mahalok-will-be-built-here-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pitambara Peeth: वसुंधरा के साथ शिवराज ने खींचा पीतांबरा माई का रथ, अब यहां बनेगा पीतांबरा माई महालोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pitambara Peeth: वसुंधरा के साथ शिवराज ने खींचा पीतांबरा माई का रथ, अब यहां बनेगा पीतांबरा माई महालोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 24 Apr 2023 08:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में पीतांबरा माई महालोक बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि माई की ही तो कृपा है। माई तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा। जो बनाना है, बनवा लो मां।
विज्ञापन
1 of 2
पीतांबरा देवी के रथ को खींचते शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मध्यप्रदेश में श्री महाकाल महालोक बनाने के बाद अब जल्द ही दतिया में पीतांबरा पीठ में भी पीतांबरा माई महालोक साकार होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीतांबरा प्राकट्योत्सव में यह घोषणा की। दतिया में मां पीतांबरा का प्राकट्य दिवस मनाया गया। दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाए गए इस उत्सव में माई की रथयात्रा शाम छह बजे नगर भ्रमण पर निकली। इसकी शुरुआत शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने माई के रथ को खींचकर की। रथ में पीतांबरा माता और स्वामीजी महाराज विराजित थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे प्रिय गृहमंत्री जी (नरोत्तम मिश्रा) ने लोक बनाने की बात कही है। काशी में कॉरिडोर बन गया। महाकाल में महालोक बन गया। मैया की ऐसी इच्छा है कि पीताम्बरा माई महालोक बन जाए। नरोत्तम जी काहे की चिंता, हम पर तो माई की कृपा है। पैसे की कमी नहीं आती कभी। जब हम आए थे तब बजट 23 हजार करोड़ का मिला। 2012 में हम बजट को एक लाख करोड़ रुपये के पार ले गए। 2020-21 में हम दो लाख के पार गए। इस बार तीन लाख 14 हजार करोड़ रुपये को बजट पेश किया है। माई की ही तो कृपा है। माई तेरा तुझको अर्पण। क्या लागे मेरा। जो बनाना है, बनवा लो मां। क्या बनाना है, वह तय करना होगा। क्या बनाना है और कैसे बनाना है, यह गृहमंत्री जी आप संतों और अन्य लोगों के साथ मिलकर तय कर लो। हम तो चाहेंगे कि दतिया में हवाई पट्टी बनी है। जल्द ही हवाई अड्ढा भी बने। हम भारत सरकार से बात करेंगे। सिंधिया जी से बात करेंगे। हे मां, कृपा की बरसात करना।
2 of 2
शिवराज सिंह चौहान पीतांबरा माई का पूजन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
माई कृपा करना कि भक्तों के पैरों में कांटा भी न चुभने पाए
चारों तरफ माई के रंग में रंगी दतिया नजर आ रही है। दीपक जल रहे हैं, रंगोलियां रंगी हुई हैं, विद्युत बल्ब की लड़ियां अलग प्रकाश पैदा कर रही हैं। ये सब माई की कृपा है। मैं माई से प्रार्थना करता हूं कि सुख-समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि दतिया और मप्र की जनता की जिंदगी में आए। माई, ऐसी कृपा करना अपने भक्तों पर कि इनके पैरों में कांटा भी न लग पाए। आशीर्वाद की ऐसी वर्षा करना कि हमारा मप्र लगातार आगे बढ़ता चला जाए। प्रगति और विकास करता चला जाए और देश की प्रगति में अभूतपूर्व योगदान दे। मां का आशीर्वाद लेने देश भी आता है और विदेश भी भी आता है। वसुंधरा (राजे) जी ने इसकी महिमा आपको बताई। मां, यह दतिया है। हर घर मेहमानों से भरा है। होटल खुला हुआ है। भंडारे चल रहे हैं। आनंद की वर्षा हो रहा है। यह सब तेरी ही कृपा है मां। ऐसी ही अभूतपूर्व अपनी दतिया बनी रहे।
हेलिकॉप्टर से बरसाए गए रथयात्रा पर फूल
माई की रथयात्रा पर इस बार हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। नगर परिषद भांडेर के पूर्व अध्यक्ष बल्ले रावत ने बताया कि दिल्ली से हेलिकॉप्टर बुलाया गया था। यात्रा के शुरू होते ही हेलिकॉप्टर ने यात्रा मार्ग पर फूलों की बरसात की। माई के रथ की सुरक्षा में 70 जवानों तैनात किया गया था। 70 जवानों की चार अलग-अलग टीम बनाई गई थी। 200 जवानों को स्टेडियम ग्राउंड में तैनात किया गया था। उन्हें भजन संध्या में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा दिया गया था। शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना से 600 जवान रथयात्रा में ड्यूटी के लिए बुलाए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।