{"_id":"6374feb962c4ef4346296a1a","slug":"pritam-lodhi-called-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-a-sinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Controversy: प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री को बताया 'पापी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Controversy: प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री को बताया 'पापी'
Wed, 16 Nov 2022 08:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:46 PM IST
सार
मीडिया से बात करते हुए प्रीतम लोधी ने ग्वालियर-चंबल अंचल के कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेताओं पर निशाना साधा। प्रीतम ने कहा, नेता ही बभीद जुटाने के लिए ऐसे लोगों को लांच कर रहे हैं, उन्हें साल 2023 की चिंता है। लेकिन जनता इन्हें तारे दिखा देगी।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री और प्रीतम लोधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी ने विवादित बयान दिया है। लोधी ने कहा, धीरेंद्र शास्त्री पापी है। मैंने पहले ही कहा था, ये पापी है। पहले ही आगाह किया था, यह पापी जहां भी जाएगा, वहां घटनाएं होंगी। लेकिन मेरी किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
बता दें कि प्रीतम लोधी ने शासन से सवाल किया है कि दंदरौआ धाम में बागेश्वर धाम शास्त्री की कथा में हुई घटना का जिम्मेदार कौन, किस पर होगी कार्रवाई? मैं मेहगांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहता था, लेकिन मुझे परमिशन नहीं दी गई। धीरेंद्र शास्त्री को बकवास करने के लिए परमिशन दे दी गई, धीरेंद्र शास्त्री तो मेरी मौत के लिए हवन करवा रहा है।
विज्ञापन
लोधी ने कहा, धीरेंद्र शास्त्री को मंत्री यहां लांच कर रहे हैं। मंत्रियों की सभा में भीड़ इकट्ठी नहीं हो पा रही है, इसलिए इसे लांच किया जा रहा है, खासकर साल 2023 में होने वाले चुनाव को देखते हुए। धीरेंद्र कुमार शास्त्री को लांच करने की सोची समझी साजिश है। प्रीतम लोधी ने एलान किया है कि साल 2023 से पहले वह पूरे मध्यप्रदेश में बड़ी यात्रा निकालने जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि यहां कई साल से बड़े नेता, जो अपनी बपौती समझ रहे हैं, वह इस धीरेंद्र कुमार शास्त्री का फायदा ले रहे हैं। धर्म की आड़ में वोट बैंक को कन्वर्ट कर रहे हैं। लेकिन जनता बेवकूफ नहीं है, इन सब बातों को समझने लगी है।
विज्ञापन
ओबीसी, एससी, एसटी को एकजुट करने निकलेगी जन जागरण यात्रा
प्रीतम लोधी ने कहा कि प्रदेश में जल्दी ही ओबीसी-एससी-एसटी समाज की जन जागरण यात्रा निकली जाएगी। इससे पहले मैं दिल्ली की पदयात्रा पर जा रहा हूं। इस अंचल के नेताओं ने जितना पैसा कमाया है, उसका प्रूफ सहित रिपोर्ट मोदी और अमित शाह के सामने रखूंगा। उन्होंने कहा कि मैं तो निकल पड़ा हूं इसमें यदि मेरी जान भी चली जाए तो कोई बात नहीं। मैंने अपने साथियों से कह दिया है कि मुझे बाबा साहब के चरणों में थोड़ी जगह दे देना। आपको बता दें कि ग्वालियर में मीडिया से बात करने के बाद प्रीतम लोधी उमा भारती से मिलने अमरकंटक के लिए निकल गए।
