फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Gwalior-Bhind-Etawa National Highway will remain closed from today till October 3

MP News: आज से 3 अक्टूबर तक बंद रहेगा ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे, जानें क्यों...

Sun, 18 Sep 2022 06:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 06:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे 719 के चंबल नदी पर बने पुल पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। हाईवे पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
MP News Gwalior-Bhind-Etawa National Highway will remain closed from today till October 3
ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले मुख्य नेशनल हाईवे आज से 3 अक्टूबर तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस हाईवे पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। ऐेसे में अगर आप भी इस मार्ग होकर गुजरने वाले हैं, तो वैकल्पिक रास्तों का चयन करें। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


बता दें, ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे 719 के चंबल नदी पर बने पुल पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कारण आप भी इस स्पॉट से निकलने वाले हैं, तो रूट चेंज कर लें। ताकि आपको परेशानी न हो।
विज्ञापन


दरअसल, इस पुल में पहले दरार आई थी। इस कारण पहले भी इस पुल को मरम्मत करने के लिए आवागमन को बंद कर दिया गया था। संभवत: इस बार भी पुल की मरम्मत को लेकर ही ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा और ग्वालियर को जोड़ने वाला ये नेशनल हाईवे करीब 124 किलोमीटर लंबा है। ये एमपी के ग्वालियर जिले को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से जोड़ता है। 124 किलोमीटर लंबे इस नेशनल हाईवे पर मध्य प्रदेश का भिंड जिला और उत्तर प्रदेश का इटावा जिला पड़ता है। 


इस नेशनल हाईवे पर चंबल नदी के ऊपर पुल स्थित है और ये पुल काफी पुराना होने से इसमें बीच-बीच में दरार या टूट-फूट हो जाने के कारण मरम्मत की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इस पर से काफी भारी वाहन निकलते हैं, जिसके कारण ये क्षतिग्रस्त हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed