फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Four thousand eggs sent to Airforce canteen in Gwalior, go missing

MP News: एयरफोर्स के जवानों को पहुंचाने थे चार हजार अंडे, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि थाने पहुंच गया मामला

Mon, 12 Dec 2022 05:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 12 Dec 2022 05:18 PM IST
सार

ग्वालियर में एयरफोर्स कैंटीन को चार हजार अंडे भेजे गए थे। रास्ते में सब्जी लेने के लिए सप्लायर मंडी में उतरा। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया।  

विज्ञापन
MP News: Four thousand eggs sent to Airforce canteen in Gwalior, go missing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Needpix.com

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रोचक मामला सामने आया है। उपनगर मुरार थाना क्षेत्र के सुदर्शन चौक के पास एक ऑटो वाला करीब तीस हजार रुपये मूल्य के चार हजार अंडे लेकर गायब हो गया। यह अंडे सप्लायर ने एयर फोर्स कैंटीन के लिए भेजे थे। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि एयरफोर्स में सब्जी-अंडे की सप्लाई करने वाले निजामुद्दीन खान ने ही शिकायत दर्ज कराई है। बात रविवार की है। निजामुद्दीन ने मुकेश पांडे की ऑटो की सेवाएं ली थी। वह सब्जी लेने मंडी गया और इस दौरान अंडे ऑटो में ही छोड़ दिए थे। कुछ देर में जब वह लौटा तो वहां न तो मुकेश पांडे मौजूद था और न ही उसका ऑटो। ऑटो में रखे गए करीब चार हजार अंडों को एयर फोर्स की कैंटीन भेजना था।
विज्ञापन


निजामुद्दीन के मुताबिक अंडों को एयर फोर्स कैंटीन लेकर जाना था। मुकेश पांडे की नीयत में खोट आई और वह अंडे लेकर गायब हो गया। पुलिस ने निजामुद्दीन की शिकायत पर मुकेश पांडे के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कर ली है। मुकेश पांडे फिलहाल फरार है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लेगी। साथ ही माल की रिकवरी भी हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed