फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Electricity Department postpones previous electricity bills fine and surcharge will not be imposed

खुशखबरी: मध्यप्रदेश में बिजली विभाग ने पिछले बिलों को किया स्थगित, नहीं लगाया जाएगा जुर्माना और सरचार्ज

Sat, 02 Sep 2023 07:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 07:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिवराज सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। एक किलो वाट तक की घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की बकाया वसूली स्थगित कर दी है।

विज्ञापन
MP News Electricity Department postpones previous electricity bills fine and surcharge will not be imposed
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बिजली बिलों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री तोमर ने कहा, जो लंबे-लंबे बिल थे उन्हें हम फ्रीज कर रहे हैं। उन पर कोई सरचार्ज नहीं लगाया जाएगा। मतलब उनका पिछला बिल जीरो हो जाएगा। इसलिए जो आगे आने वाले बिल हैं, उन बिलों को लोग भरना शुरू कर दें। इसका मतलब यह है कि 31 अगस्त 2023 तक बिजली का बकाया बिल स्थगित होगा। अगर किसी ने बिल नहीं भरा है और जो बकाया बिल है और उसे पर कोई जुर्माना या सरचार्ज नहीं लगेगा।

विज्ञापन


एक देश एक चुनाव कराए जाने को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है और यह जो कमेटी फैसला देगी उसका हम स्वागत करेंगे। निश्चित रूप से एक साथ देश में चुनाव होंगे तो यह देश के हित में होगा, जिस तरीके से देश भर में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं, जिसके कारण करोड़ों रुपये बर्बाद होता है, जब पूरे देश में एक चुनाव होगा तो खर्चा भी काम होगा।
विज्ञापन


सिंधिया समर्थक भाजपा छोड़ने को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि लोगों के व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं, इसलिए इस पर कुछ कहना उचित नहीं है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि जब नाच न पावे तो आंगन टेढ़ा जब हम कुछ कर नहीं पाए और जनता को क्या जवाब दें। आज के दौर में जो जितना ज्यादा काम करेगा, जितनी सेवा करेगा, उसको जनता प्रसाद तो देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed