{"_id":"648d9459efa97487420d591b","slug":"mp-news-deadly-attack-on-energy-minister-pradyuman-singh-tomar-brother-satendra-tomar-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के भाई पर जानलेवा हमला, हंगामा करने से रोका तो कार से रौंदने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के भाई पर जानलेवा हमला, हंगामा करने से रोका तो कार से रौंदने की कोशिश
Sat, 17 Jun 2023 04:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Jun 2023 04:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो कारों में सवार आठ युवक ग्वालियर के एक होटल के सामने हंगामा कर रहे थे। जब ऊर्जा मंत्री के भाई सत्येन्द्र तोमर ने उन्हें रोका तो उन्होंने गालियां देते हुए उन पर दो बार कार चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह और उनके भाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के छोटे भाई पर जानलेवा हमला हुआ। जहां आठ बदमाशों ने ऊर्जा मंत्री के भाई की हत्या करने के इरादे से स्कॉर्पियो और एलेंजर गाड़ी में सवार होकर आए और उन्हें कुचलने की कोशिश की। हमले की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। ग्वालियर पुलिस ने पांच हमलावर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बदमाश अभी फरार हैं।
विज्ञापन
शहर के थाना पुरानी छावनी क्षेत्र के प्रसिद्ध फैमिली रेस्टोरेंट ऋतुराज के संचालक प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर के छोटे भाई सतेंद्र उर्फ बबलू तोमर शुक्रवार रात रेस्टोरेंट पर मौजूद थे। इस दौरान स्कॉर्पियो और एलेंजर कार में सवार युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे और शराब खोरी भी कर रहे थे। रेस्टोरेंट स्टाफ ने जब युवकों को शराब पीने से रोका तो यह युवक हमलावर हो गए और स्टाफ के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
तभी मौके पर ऊर्जा मंत्री के भाई बबलू तोमर भी पहुंच गए, उन्होंने युवकों को समझाने की कोशिश की। लेकिन इन युवकों ने बबलू तोमर पर तेज गति से गाड़ी चलाकर कुचलने की कोशिश की। बबलू पर एक नहीं तीन बार हमला किया गया, लेकिन वह इस हमले में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
तत्काल बबलू ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। मामला ऊर्जा मंत्री के भाई से जुड़ा हुआ था, इसलिए काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज तलाशे गए और आरोपियों की जल्द पहचान भी हो गई। दरअसल, आरोपी मुरैना के रहने वाले थे और हमला करने के बाद मुरैना भाग निकले थे। पुलिस ने देर रात की हमलावरों के घर पर दबिश दी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
