फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: BSF inspector duped of Rs 71 lakh in Gwalior 'digital arrest'

Gwalior Digital Arrest: ठगों ने बुना ऐसा जाल, एक महीना फंसे रहे BSF इंस्पेक्टर, गंवा दिया पैसा, जमीन और मकान

Mon, 06 Jan 2025 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Jan 2025 09:38 PM IST
सार

ग्वालियर के टेकनपुर बीएसएफ में तैनात इंस्पेक्टर अवसार अहमद को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाकर 71 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने मनीलॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर उन्हें एक महीने तक धमकाया और वीडियो कॉल पर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पैसे वसूले।

विज्ञापन
MP News: BSF inspector duped of Rs 71 lakh in Gwalior 'digital arrest'
बीएसएफ में तैनात इंस्पेक्टर से ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर में अब तक 'डिजिटल अरेस्ट' का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। बीएसएफ टेकनपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर के साथ ठग ने डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं ठगों ने मनीलॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर इंस्पेक्टर को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। इस दौरान इंस्पेक्टर ने प्रॉपर्टी बेचकर ठगों को रकम सौंपी थी। ठगी का अहसास होने और बेटे के कहने पर इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उसकी शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर के टेकनपुर बीएसएफ में पदस्थ इंस्पेक्टर अवसार अहमद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि लगभग एक माह पूर्व उनके पास फोन कॉल आया था। उनके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर मनीलॉन्ड्रिंग की बात बोलकर डराया धमकाया गया। वॉट्सएप पर वीडियो कॉल कर बात कर रहे ठग द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर बताया गया था कि आपका फोन टैप हो रहा है। अगर किसी को इस बारे में बताया तो आपके बच्चों और परिवार के लोगों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

MP News: BSF inspector duped of Rs 71 lakh in Gwalior 'digital arrest'
पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित BSF इंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
34 ट्रांजेक्शन में 71 लाख रुपये भेजे
बीएसएफ के अधिकारी यहां अकेले रहते हैं। इसलिए डर गए और फोन करने वालों की बात मानते चले गए। इस दौरान तकरीबन 34 ट्रांजेक्शन में 71 लाख रुपये वहां वीडियो कॉल करने वाले ठगों को थमा चुके थे। इंस्पेक्टर रकम जुटाने के लिए दिल्ली स्थित फ्लैट, जमीन बेच दी। साथ ही साथ बैंक सेविंग गंवा दी। वो इतना सहम चुके थे कि लगातार एक महीने से ठगों के संपर्क में आने के बाद उनके कहे मुताबिक पैसे देते चले गए। 

जब उन्होंने डिजिटल अरेस्ट का जिक्र किया भी तो शातिरों कहा कि ये सारे जागरूकता अभियान वही लोग चला रहे हैं। मामले की जानकारी अधिकारी के बेटे को लगी तब धीरे-धीरे ठगी का अहसास हुआ। बेटे की समझाइश के बाद वो बेटे के साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। 

फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने बीएसएफ इंस्पेक्टर की बात को सुनने के बाद तत्काल साइबर क्राइम अधिकारी को बुलाकर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिए हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed