{"_id":"652e7c753a0c52490c0521c7","slug":"mp-election-energy-minister-pradyuman-called-congress-promissory-note-false-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: कांग्रेस के वचन पत्र को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन ने बताया झूठा, कहा- दिल्ली उड़ जाएगा उड़नखटोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: कांग्रेस के वचन पत्र को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन ने बताया झूठा, कहा- दिल्ली उड़ जाएगा उड़नखटोला
Tue, 17 Oct 2023 05:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:52 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार को अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। ऐसे में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने तंज कसा है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को अपना वचन पत्र जारी कर दिया है, जिसमें प्रदेश की जनता के लिए कई वादे किए हैं। कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने यह वचन पत्र नहीं, बल्कि झूठ पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने पहले भी कहा था कि युवाओं को रोजगार देंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे, पहले ही बताएं कि उन्होंने किया क्या?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर झूठ बोलकर उड़नखटोला दिल्ली के लिए उड़ जाएगा। पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा वीडियो जारी होने के बयान पर तोमर ने कहा है कि कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और इसके सीईओ कमलनाथ हैं। वहां सिर्फ आदेश होता है, विचार और चिंतन-मंथन नहीं होता है। इसलिए वहां पर एक दूसरे के कुर्ता फाड़े जा रहे हैं। कांग्रेस की यात्रा में एक दूसरे पर आक्रोश दिखाई दिया, एक दूसरे से झगड़ रहे हैं। कांग्रेस का यह चरित्र सबके सामने उजागर हो रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ शिवपुरी के कुछ लोगों से बातचीत कर रहे है। इसी दौरान पीसीसी दफ्तर में रघुवंशी समाज ने नारेबाजी की। जहां वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट कटने से नाराज समाज के लोगों ने समाज के साथ उपेक्षा के आरोप लगे। बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा था, जिसमें तुमसे वादा किया था, उनके कपड़े फाड़ो।
विज्ञापन
