फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   mp election 2023: satta ka sangram at gwalior coverage news updates in hindi

MP Elections 2023: ग्वालियर पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, चाय के साथ चुनावी मुद्दों पर मतदाताओं से की चर्चा

Thu, 26 Oct 2023 09:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 09:24 AM IST
सार

MP Election 2023: चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने के लिए अमर उजाला पहुंच गया है मध्यप्रदेश के मतदाताओं के बीच। आज ग्वालियर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जिसमें वोटर्स ने अपने मुद्दे रखे।

विज्ञापन
mp election 2023: satta ka sangram at gwalior coverage news updates in hindi
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश की 230 तो भाजपा ने 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। 25 अक्तूबर को अमर उजाला का चुनावी रथ मुरैना पहुंचा था, वहीं आज हमारा कारवां ग्वालियर पहुंच चुका है। जहां सुबह-सुबह चुनावी चौपाल सजी और ग्वालियर वासियों से चाय के साथ ही चुनावी मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


अमर उजाला से चर्चा में श्रीकांत शर्मा का कहना है कि ग्वालियर में बेरोजगारी चरम पर हैं। पटवारी परीक्षा में घोटालेबाजी से युवाओं के सामने रोजगार का संकट है। राजेश कहते हैं कि क्षेत्र में रोजगार का संकट है जनता भूखी मर रही है। 15 साल की भाजपा की सरकार को बदला था, लेकिन 22 लोगों ने भाजपा का दामन थामकर फिर जनादेश को बदल दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीताराम परमार कहते हैं कि इस बार मतदान विकास के नाम पर किया जाएगा। लोकेंद्र सिंह चौहान कहते हैं कि ग्वालियर में उद्योग नहीं आ पाए हैं। भ्रष्टाचार दोनों पार्टियों ने किया है। हालांकि ग्वालियर में विकास भी हुआ है, नालियां भी बनीं हैं। पार्क भी बनाए गए हैं। तरुण कुमार कहते हैं कि इस बार ग्वालियर की जनता बदलाव के मूड में हैं। इस बार यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी है। जितेंद्र सिंह भदौरिया कहते हैं कि विकास रोजगार से होता है। ग्वालियर चंबल संभाग में 1963 में यहां काफी उद्योग धंधे थे, क्षेत्र का विकास हुआ। लेकिन आज ग्वालियर चंबल संभाग में उद्योग धंधे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed