फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Minister OPS Bhadauria clarification on the statement made against Brahmins

Politics: शिवराज के मंत्री भदौरिया की सफाई, कहा- ब्राह्मणों का सम्मान करता हूं, बयान तोड़-मरोड़ कर पेश हुआ

Sat, 08 Oct 2022 10:29 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 10:29 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री ओपीएस भदौरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ चतुर जातियों पर क्षत्रियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर भदौरिया ने सफाई दी है।

विज्ञापन
Minister OPS Bhadauria clarification on the statement made against Brahmins
मंत्री ओपीएस भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्री ओपीएस भदौरिया ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी है। भदौरिया ने कहा, मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज ज्ञानी है और समाज के हर वर्ग को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

विज्ञापन


मंत्री भदौरिया ने कहा, मैं उनका हमेशा सम्मान करता हूं। कुछ राजनीतिक विरोधियों ने मेरे बयान को उल्टा पेशकर छवि खराब करने की कोशिश की है। मैंने हमेशा से ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है, करता हूं और करता रहूंगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंत्री ओपीएस भदौरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंत्री पूरी धरती पर क्षत्रियों का राज लाने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा, कुछ चतुर जातियों ने क्षत्रियों का दुरुपयोग किया है। इस वीडियो वायरल में यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि चाहे किसी दल का नेता हो, जब फ्री होगा तो पूरा समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी दुनिया पर क्षत्रिय का राज कायम करना है तो एकता लानी होगी। भदौरिया के इसी बयान पर सियासत गरमा गई। ब्राह्मण समाज ने आरोप लगाया कि मंत्री ओपीएस भदौरिया अप्रत्यक्ष रूप से एक कौम को टारगेट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मंत्री ने इस बयान को लेकर सफाई पेश की है। बता दें कि ग्वालियर चंबल क्षत्रिय महासभा का दशहरा मिलन समारोह आयोजन में मंत्री ओपीएस भदौरिया बोले रहे थे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष डाक्टर गोविंद सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।


इसी तरह बीजेपी के पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी ने कुछ दिन पहले रामलीला के मंच से नाम लिए बगैर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को रावण कहा था। अब बीजेपी सरकार के मंत्री ने क्षत्रिय समाज के मंच से स्वजातीय नेता प्रतिपक्ष का बचाव किया। अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक पर ब्राह्मण होने के नाते विरोध किया और कहा कि हमारे समाज के नेताओं को रावण कहें ये बर्दाश्त नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed