फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Medical college stenographer arrested, assaulted a young woman under the pretext of marriage.

Gwalior News: मेडिकल कॉलेज का स्टेनोग्राफर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से की ज्यादती

Mon, 24 Aug 2026 10:41 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 10:41 PM IST
सार

ग्वालियर की 29 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी स्टेनोग्राफर को बिजौली थाना पुलिस ने दतिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परमाल मिलन शादी के वादे से मुकर गया था और धमकी दे रहा था। शिकायत के बाद पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Medical college stenographer arrested, assaulted a young woman under the pretext of marriage.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विस्तार

ग्वालियर में एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने वाले दतिया मेडिकल कॉलेज के स्टेनोग्राफर को बिजौली थाना पुलिस दतिया से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस बिजौली लेकर पहुंची और पूछताछ करना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


बिजौली थाना क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवती की पहचान गंगापुर-बिलौआ निवासी परमार मिलन से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और मोबाइल पर बातचीत होने लगी।परमार मिलन उसे गांव के पास पहाड़ी पर ले गया था, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद परमाल उसे कई अन्य स्थानों के साथ ही होटलों में ले गया और गलत काम किया। इसी दौरान आरोपी की नौकरी देवास कोर्ट में लग गई और वह नौकरी पर चला गया। तीन महीने पहले उसकी नौकरी दतिया मेडिकल कॉलेज में लग गई। इसके बाद भी वह उसे आश्वासन देता रहा और उसका शोषण करता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Narmadapuram News: पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह पहले की तरह ही उसे बहाना बनाकर टहलाने लगा। जब युवती ने उससे फाइनल तारीख देने को कहा तो वह अपने वादे से मुकर गया और शादी से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से खत्म कर देगा। मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि थाना प्रभारी बिजौली सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम दबिश दे रही थी। तभी पता चला है कि पिछले तीन दिन से स्टेनोग्राफर घर नहीं आ रहा है और दतिया में ठिकाना बनाया है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम दतिया पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लाई। पुलिस अब उससे पूछताछ करने में जुट गई है। एएसपी शिवेश बघेल का कहना है कि युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी स्टेनोग्राफर को बिजौली थाना पुलिस ने दतिया से दबोचा है।पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed