{"_id":"6a8c7253b00c6a9bce0c864e","slug":"narmadapuram-news-minor-girl-assault-in-pachmarhi-friend-held-hostage-and-committed-the-crime-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
Mon, 24 Aug 2026 10:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:03 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्त को जिप्सी से सुनसान इलाके में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के करीब छह घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक स्थानीय जिप्सी चालक और दो युवक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने छात्रा और उसके स्कूल फ्रेंड को सुनसान इलाके में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर छात्रा के दोस्त को डराया-धमकाया और बंधक बना दिया गया।
जानकारी के अनुसार घटना 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे की है। छात्रा का स्कूल फ्रेंड उससे मिलने पचमढ़ी आया था। बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात जिप्सी चालक हरिओम से हुई। उस समय उसके साथ पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी मौजूद थे। तीनों ने दोनों को जिप्सी से घुमाने की बात कहकर दक्षिण स्काउट गाइड के पास जंगल की ओर ले गए।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ठहर सकेंगे आम नागरिक
विज्ञापन
आरोप है कि सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद तीनों ने छात्रा और उसके दोस्त को धमकाया। छात्रा के दोस्त के विरोध करने पर उसे जिप्सी से बांध दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों को वापस बस स्टैंड पर छोड़ते हुए आरोपियों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद छात्रा डर के कारण घर लौट गई और स्कूल जाना बंद कर दिया। बड़ी बहन के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद 23 अगस्त की रात परिजन के साथ छात्रा पचमढ़ी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया से महिला सब-इंस्पेक्टर मोनिका सिंह को पचमढ़ी भेजा गया, जहां पीड़िता के बयान दर्ज किए गए।
पुलिस ने हरिओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के खिलाफ BNS की धारा 70(2), 115(2), 351(3), 3(5) और POCSO एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। एएसपी अभिषेक राजन के अनुसार शिकायत मिलने के करीब छह घंटे के भीतर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी बनखेड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं और मजदूरी व छोटे-मोटे काम करते हैं।