{"_id":"6a3b480a1dd8634d860e2720","slug":"massive-fire-breaks-out-in-a-closed-room-43-year-old-man-burnt-alive-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4429363-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, कमरे में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, कमरे में लगी आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
Wed, 24 Jun 2026 08:44 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:44 AM IST
सार
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदीपार टाल इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 43 वर्षीय विजय शाक्य की कमरे में लगी आग से जिंदा जलकर मौत हो गई। विजय अपनी पत्नी की मौत के बाद तनाव में था और शराब का सेवन करने लगा था। घटना के दिन वह कमरे में बंद होकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नदीपार टाल इलाके में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो मंजिला मकान के एक कमरे में अचानक आग लगने से 43 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय युवक कमरे में अकेला था। परिजनों के अनुसार वह नशे की हालत में था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान विजय शाक्य के रूप में हुई
मृतक की पहचान नदीपार टाल निवासी विजय शाक्य पुत्र रामचरण शाक्य के रूप में हुई है। विजय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया कि करीब एक महीने पहले विजय की पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद वह गहरे सदमे और तनाव में रहने लगा था। इसी दौरान उसने शराब का सेवन भी शुरू कर दिया था।
पूरे दिन कमरे में बंद होकर पी रहा था शराब
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से ही विजय अपने कमरे में बंद होकर शराब पी रहा था। देर रात करीब एक बजे परिवार के लोगों ने कमरे की खिड़की और दरवाजे से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर विजय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक विजय बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 39 साल की उम्र और 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस आर्टिस्ट ने रोशन किया इंदौर का नाम
सिलेंडर फटने की चर्चा, पुलिस ने किया खंडन
घटना के बाद इलाके में चर्चा फैल गई कि कमरे में रखा छोटा गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है। हालांकि थाटीपुर थाना पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है। थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार मौके पर कोई सिलेंडर फटा हुआ नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में बीड़ी या सिगरेट जलाते समय बिस्तर या कपड़ों में आग लग गई होगी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस का कहना है कि अधिक नशे में होने के कारण विजय समय रहते खुद को बचा नहीं सका। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे नदीपार टाल इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।