फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Life imprisonment to 6 accused of murder and robbery

Gwalior News: गार्ड की हत्या कर आठ लाख लूटे, बंदूक छीनकर भागे, छह दोषियों को आजीवन कारावास, जानें पूरा मामला

Fri, 30 May 2025 11:07 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 11:07 AM IST
सार

लूट के मामले में कोर्ट ने छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीब छह साल पहले बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुल 8.29 लाख रुपए की लूट में से 4.30 लाख रुपए जब्त किए थे।

विज्ञापन
Life imprisonment to 6 accused of murder and robbery
लूट के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में वर्ष 2019 में अलग-अलग संस्थानों से कैश लेकर जा रही एक निजी कंपनी की वैन को लूटने और गार्ड की हत्या करने के मामले में विशेष न्यायालय ने फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मामले में 6 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


दरअसल, फरियादी रितेश पचौरी ने कंपू पुलिस को बताया था कि वह गार्ड रमेश सिंह तोमर और वाहन चालक रंजीत के साथ वैन में सवार होकर निकला था। उसकी कंपनी अलग-अलग संस्थानों से कैश लेकर उन्हें निर्धारित स्थानों पर पहुंचाती है।घटना वाले दिन 6 जुलाई 2019 को वे सबसे पहले बीजी ब्रिज कंपनी पहुंचे, जहां से 74,474 रुपए लिए। इसके बाद प्रेम मोटर्स पहुंचे और 6.19 लाख रुपए लिए। फिर ऑफिस पहुंचे, जहां से 1,35,995 रुपए प्राप्त किए। जैसे ही वे सूमो गाड़ी में बैठे, तभी काले रंग की बाइक से तीन लोग आए और गाड़ी के आगे बाइक लगाकर एक ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां गार्ड रमेश सिंह तोमर को लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। वाहन चालक रंजीत की कमर में भी गोली लगी। आरोपी गाड़ी में रखे दोनों बैग लूट ले गए, जिनमें कुल 8,29,429 रुपए थे। वे वैन में रखी 12 बोर की दुनाली बंदूक भी साथ ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर में निकली रैली और शौर्य यात्रा, पूर्व सांसद प्रज्ञा ने कहा कांग्रेस का इतिहास देशद्रोह से जुड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि बाइक पर सवार नवीन शर्मा ने गोली चलाई थी, जिससे गार्ड की मौत हुई। उसके साथ बाइक पर आकाश बघेल और नवाब सिंह गुर्जर भी सवार थे। धर्मेंद्र, तपेश गौतम, रंजीत वाल्मीकि और शैलू तोमर घटनास्थल के आसपास रैकी कर रहे थे। शैलू तोमर को 12 जून 2020 को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। दोषी नवाब सिंह गुर्जर ने जेल से बाहर आने के लिए 12 बार जमानत याचिका दायर की, लेकिन सभी याचिकाएं खारिज हो गईं। उसकी आखिरी जमानत याचिका 21 अप्रैल 2025 को खारिज हुई थी।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नौतपा के छठवें दिन भी जारी रहेगा आंधी-बारिश दौर, आज प्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट

बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुल 8.29 लाख रुपए की लूट में से 4.30 लाख रुपए जब्त कर लिए थे। धर्मेंद्र जाट, आकाश बघेल और तपेश गौतम हाथरस के निवासी हैं, जबकि शेष आरोपी ग्वालियर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed