फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vehicle rally in Indore in the morning and Shaurya Yatra in the evening, former MP Pragya Bharti said

Indore: इंदौर में निकली रैली और शौर्य यात्रा, पूर्व सांसद प्रज्ञा ने कहा कांग्रेस का इतिहास देशद्रोह से जुड़ा

Fri, 30 May 2025 06:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 May 2025 06:25 PM IST
सार

यात्रा में भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा भारती शामिल हुई। उन्होंने विवादित बयान भी दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने मुगलों से युद्ध लड़ा था। वैसे हालात फिर है। मुगल फिर हमारे देश को काटने के लिए सक्रिय है।

विज्ञापन
Indore: Vehicle rally in Indore in the morning and Shaurya Yatra in the evening, former MP Pragya Bharti said
राजा और सोनम के परिजन इस तरह यात्रा में हुए शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्राएं निकली। सुबह बापट चौराहे से करणी सेना भारत द्वारा प्रताप पराक्रम यात्रा निकाली गई। जिसमें वाहनों पर सवार होकर समाजजन निकले। चार पहिया वाहनों की कतार थी। सभी ने गले में केसरिया दुपट्टे पहन रखे थेे।शोभायात्रा में झाँकियां भी थीं। 

विज्ञापन

 

शाम को बड़ा गणपति चौराहे से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा शौर्य यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं राजपूताना परिधान में सम्मिलित हुई। करणी सेना की यात्रा में भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा भारती शामिल हुई। उन्होंने विवादित बयान भी दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने मुगलों से युद्ध लड़ा था। वैसे हालात फिर है। मुगल फिर हमारे देश को काटने के लिए सक्रिय है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस को लेकर प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सबको पता है। उनका इतिहास द्रेशद्रोह का है। राष्ट्र को अखंड बनाने के लिए कांग्रेस मुक्त भारत बनाना होगा। शाम को निकाली शोभायात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। उनसे राजा और सोनम रघुवंशी के परिजनों ने मुलाकात की और कहा कि कहा कि वे दोनों को खोजने में उनकी मदद करें। विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। दोनों की खोज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ठाकुर ने कहा, मोहसिन को मिले तालिबानी सजा
विधायक उषाा ठाकुर ने कहा कि संविधान को नहीं मानने वालों की आंख फोड़े, हाथ और जननांग काटने से परहजे नहीं करना चाहिए। मोहसिन हो या फरहान, उन्हें तालिबानी सजा मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed