फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Home Minister Amit Shah will come to Gwalior,

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह आएंगे ग्वालियर, सीएम ने ली बैठक, सिंधिया और तोमर भी हुए शामिल

Fri, 07 Oct 2022 09:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 09:30 PM IST
सार

सीएम ने ग्वालियर जिले के नेताओं के साथ अमित शाह के दौरे को लेकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को हमारे देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर आने वाले हैं और इस दौरान वह नवीन एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे साथ ही फूलबाग मैदान में स्थित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will come to Gwalior,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे और अमित शाह के दौरे को लेकर बैठक की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर के दौरे पर आने वाले हैं। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे। निजी होटल में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक ली। इसमें सीएम ने अमित शाह के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों को लाने की योजना पर बात की। शिवराज ने अफसरों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बता दें कि सीएम ने ग्वालियर जिले के नेताओं के साथ अमित शाह के दौरे को लेकर चर्चा की है। मीडिया से बातचीत में शिवराज ने बताया कि मध्य प्रदेश और ग्वालियर विकास के पथ पर निरंतर तेजी से बढ़ रहा है। 446 करोड़ की लागत पर बन रहा यह भव्य नवीन एयरपोर्ट अंचल के विकास में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। सिंधिया जी का लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश को लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रही है और ग्वालियर में लगातार विकास और रोजगार के साधन तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को हमारे देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर आने वाले हैं और इस दौरान वह नवीन एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे साथ ही फूलबाग मैदान में स्थित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें एक लाख से अधिक भीड़ आने की संभावना है। इसको लेकर आ साथ ही मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत की है साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed