{"_id":"6857dc9224b12ad496020f4c","slug":"hit-and-run-high-speed-thar-hits-bike-riders-two-women-fly-in-the-air-both-die-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3087956-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hit & Run: हाईस्पीड थार ने बाइक सवारों को मार टक्कर, हवा में कई फीट उछलीं दो महिलाएं, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hit & Run: हाईस्पीड थार ने बाइक सवारों को मार टक्कर, हवा में कई फीट उछलीं दो महिलाएं, दोनों की मौत
Sun, 22 Jun 2025 04:59 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 04:59 PM IST
सार
ग्वालियर में तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटी की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। हादसा मोतीझील के पास हुआ। थार पूर्व पार्षद की बताई जा रही है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक
विस्तार
ग्वालियर में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मां, बेटी की मौत हो गई है, जबकि बेटा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती किया है। पुलिस ने दोनों शवों को डेड हाउस पहुंचाकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शराब पी, खाना खाया और फिर मचाया उत्पात, पैसे मांगने पर होटल कर्मी को जमकर पीटा
विज्ञापन
थार जीप पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है। घटना मोतीझील के पास बदनापुरा मोड़ की है। निम्बाजी की खोह निवासी सोनू उर्फ़ संजय कुशवाह अपनी बहन गौरी और मां गौरा कुशवाह के साथ सौजना तिघरा गांव निवासी अपने मामा के घर जा रहा था तभी मोतीझील की ओर आ रही थार के चालक ने तेज रफ्तार में आते हुए पीछे से बाइक मे टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार तीनों हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 11वीं की छात्रा से कोचिंग में दुष्कर्म, शिक्षक ने बहाने से रोका फिर की ज्यादती, हत्या की धमकी दी
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां सिर में गंभीर चोट लगने से गौरा देवी और उसकी बेटी की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टक्कर मारकर भागी थार जीप का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोस के व्यक्ति से विवाद चल रहा था, उन्हें आशंका है कि उनके द्वारा ही यह घटना कराई गई है, फिलहाल बहोड़ा पुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
