फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Four youths beat up a waiter in a hotel on Dabra bypass

Gwalior News: शराब पी, खाना खाया और फिर मचाया उत्पात, पैसे मांगने पर होटल कर्मी को जमकर पीटा

Sun, 22 Jun 2025 01:25 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 01:25 PM IST
सार

बिल मांगने पर आरोपियों ने वेटर को जाति सूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंशुल मोदी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Gwalior News: Four youths beat up a waiter in a hotel on Dabra bypass
होटल कर्मी से मारपीट करते युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डबरा बाईपास हाईवे स्थित एक होटल में चार युवकों ने रात शराब पीने और खाना खाने के बाद जमकर उत्पात मचाया। वेटर जयदीप वंशकार से बिल मांगने पर मारपीट की और होटल में तोड़फोड़ की। घटना में अंशुल मोदी, अरविंद रावत, राजेंद्र रावत और दीपक रावत शामिल थे। पुलिस ने शनिवार को अंशुल मोदी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


होटल के कर्मचारी जयदीप वंशकार ने बताया कि वह 'रंगे पंजाब होटल' पर वेटर का काम करता है। चारों युवक आए और पहले शराब पी, फिर खाना खाया और विवाद करने लगे। उनका कहना था कि तू खाना खिलाने में इतनी देर क्यों कर रहा है। उनसे पैसे मांगे तो पैसे देने से भी मना किया और गाली गलौज शुरू की। विरोध किया तो उन्होंने होटल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्लेट तोड़ी, कुर्सियां तोड़ी और फिर काउंटर पर आकर मेरे साथ मारपीट की। पुलिस थाने जाने पर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीच सड़क पलटा ट्रक, शहडोल-रीवा मार्ग पर 30 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, 18 घंटे फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि होटल पर खाना खाने के बाद पैसे देने को लेकर विवाद हुआ है। उसमें चार आरोपियों ने होटल पर तैनात वेटर की मारपीट कर उसे जाति सूचक गालियां दीं। सामान भी तोड़फोड़ दिया। सभी आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है। एक को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed