{"_id":"6856b2a66573e08dd9035a01","slug":"class-11-student-raped-inside-coaching-room-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3084515-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: 11वीं की छात्रा से कोचिंग में दुष्कर्म, शिक्षक ने बहाने से रोका फिर की ज्यादती, हत्या की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: 11वीं की छात्रा से कोचिंग में दुष्कर्म, शिक्षक ने बहाने से रोका फिर की ज्यादती, हत्या की धमकी दी
Sat, 21 Jun 2025 07:29 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 07:29 PM IST
सार
ग्वालियर थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
कोचिंग शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले के चंदन नगर, घासमंडी क्षेत्र में 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ कोचिंग रूम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी कोचिंग संचालक और शिक्षक विपुल श्रीवास्तव है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर उसे और माता-पिता को जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने घर पहुंचकर रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन तुरंत उसे लेकर ग्वालियर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी शिक्षक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़िता शहर के उपनगर ग्वालियर की रहने वाली है और पास के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। पिछले एक महीने से वह घासमंडी क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर में विपुल श्रीवास्तव से ट्यूशन पढ़ रही थी। घटना वाले दिन वह रोज की तरह सुबह 11 बजे कोचिंग पहुंची थी। करीब 12 बजे कोचिंग संचालक ने अन्य छात्रों को छुट्टी दे दी, लेकिन उसे रुकने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
छात्रा के अनुसार, कुछ देर बाद विपुल श्रीवास्तव ने उसे किसी बहाने से अंदर वाले क्लासरूम में बुलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह उसे और उसके माता-पिता को जान से मार देगा। डर के कारण छात्रा उस समय चुप रही, लेकिन घर पहुंचते ही अपनी मां को पूरी घटना बता दी। ग्वालियर थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।
