फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior young man trapped in honey trap committed suicide by hanging himself blackmail him

Gwalior Crime: हनी ट्रैप में फंसे युवक ने लगाई फांसी, महिला अश्लील वीडियो बनाकर कर रही थी ब्लैकमेल

Wed, 08 Jan 2025 04:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 04:01 PM IST
सार

हनी ट्रैप में फंसे युवक ने फांसी लगा ली। महिला हनीट्रैप में फंसाती थी और उसके पति और बेटा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे।

विज्ञापन
Gwalior young man trapped in honey trap committed suicide by hanging himself blackmail him
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में हनी ट्रैप मामले में फंसकर ब्लैकमेल से परेशान एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना जिले के डबरा की है। दो दिन से गायब युवक का शव अंबेडकर कॉलोनी स्थित घर की दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। खुलासा हुआ कि मृतक को पास की कॉलोनी में रहने वाली एक महिला अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने महिला और उसके पति और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जवाहर कॉलोनी में रहने वाली अनीता वाल्मीकि द्वारा अपने और संतोष के साथ के अश्लील वीडियो रिर्काड कर लिए थे। इसके बाद इन्हीं वीडियो के आधार पर वह अपने पति रामेश्वर साहू, पुत्र मुन्ना वाल्मीकि के साथ मिलकर उसे ब्लैकमैल कर रुपये की लगातार डिमांड करने और न देने पर इन्हें वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। डरकर युवक उन्हें 20 हजार रुपये वह दे चुका था, लेकिन वह धमकाकर और रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस को यह भी पता चला कि महिला अपने पति और पुत्र के साथ मिलकर कई लोगों के इस प्रकार के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर चुकी है। पुलिस को उसमें मोबाइल से कुछ और वीडियो भी मिले हैं। वीडियो बनाने के लिए उसका पति व पुत्र मोबाइल छिपाने का काम करते थे। फिलहाल, सिटी थाना पुलिस अनीता, रामेश्वर और मुन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बताया गया कि डबरा शहर की अंबेडकर कॉलोनी की गली नंबर 6 निवासी संतोष जाटव (40) पुत्र ओमकार जाटव पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। रविवार दोपहर वह बिना बताए घर से गायब हो गया था।सोमवार को सिटी थाने पहुंचकर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज उसकी पत्नी गिरजा फोन पर बात करते हुए दूसरी मंजिल पर खाली पड़े कमरे के पास पहुंची तो उसकी नजर कमरे की खिड़की पर पड़ी। खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो संतोष फांसी पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि उस अभी तक कितने लोगों क ब्लैकमेल किया। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि दो दिन से गायब युवक का शव उसी के घर में फांसी पर लटका हुआ मिला है। जांच में सामने आया है कि एक महिला द्वारा अपने पति और पुत्र के साथ मिलकर उसके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये मांगे जा रहे थे। महिला द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ऐसे ही वीडियो बनाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। महिला से पूछताछ की जा रही कि कितने लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed