फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Drunken youths beat up a constable on duty

Gwalior News: बेखौफ बदमाश, नशे में धुत युवकों ने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से की मारपीट

Sat, 11 Oct 2025 01:40 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 01:40 PM IST
सार

शे में धुत बदमाशों ने आरक्षक को लहूलुहान कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Gwalior News: Drunken youths beat up a constable on duty
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर में लगातार बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बदमाश आमजन ही नहीं, बल्कि खाकी पर भी अपना रौब जमाने में पीछे नहीं हैं। खाकी का खौफ अब बदमाशों में खत्म होता नजर आ था है। यही वजह है कि ये बदमाश पुलिस के साथ मारपीट करने में पीछे नहीं हैं। घटना शहर के इंदरगंज थाने के रोशनी घर रोड की है। रात्रि में गाड़ी से गश्स कर रहे आरक्षक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर दी। आरक्षक के नाक मुंह से खून निकलने लगा। इस दौरान आरक्षक बदमाशों से बिनती करता रहा, लेकिन बदमाशों की संख्या तीन से चार होने के कारण पुलिस आरक्षक अकेला पड़ गया और खुद को बचाते हुए जान की गुहार लगाता रहा। बदमाश नशे में धुत थे। 
विज्ञापन


दरअसल थाना जनकगंज थाना में पदस्थ आरक्षक सत्यभान गुर्जर रात्रि में गस्त कर जा रहा था। तभी देर रात उसकी आंख लग गई। वहीं सड़क किनारे लगे खंभे से गाड़ी टकरा गई। उसके बाद आरक्षक आगे बढ़ गया, लेकिन तभी वहां खड़ा रोहित प्रजापति अपने साथियों के साथ पुलिस वाहन को रोककर आरक्षक को गाली गलौज कर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे शहर में इस तरह पुलिस के साथ मारपीट की घटना चर्चा का विषय बन गई। लोग यह कहते नजर आने लगे, जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आमजन कहा सुरक्षित होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Cough Syrup: 'ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों? मतलब भ्रष्टाचार हुआ' जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि घटना के बाद पुलिस आरक्षक ने थाने पहुंचकर अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस आरक्षक से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गाड़ी टकराने के विवाद में आरक्षक से मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरक्षक की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बंधा, ड्यूटी के दौरान मारपीट सहित अन्य धाराओं के मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल का मुआयना कराया और उसका जुलूस भी निकाला है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले एक आरोपी को इंदरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed