{"_id":"647bf2432c469ebd6d06cfff","slug":"gwalior-news-video-of-fight-among-neighbors-went-viral-they-were-thrashing-with-sticks-and-stones-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: पड़ोसियों में मारपीट का वीडियो वायरल, लाठी-डंडे और पत्थरों से कर रहे थे पिटाई, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: पड़ोसियों में मारपीट का वीडियो वायरल, लाठी-डंडे और पत्थरों से कर रहे थे पिटाई, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 04 Jun 2023 07:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 07:39 AM IST
सार
हरि सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसकी शिकायत फरियादी ने थाने पहुंचकर की है। वहीं पुलिस ने हरि सिंह की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर शहर के माधव गंज थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के कंकाली माता गुढ़ा क्षेत्र की है। मारपीट की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दरअसल शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में कुछ युवक महिला सहित एक युवक की जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। लाठी-डडों के साथ साथ पत्थरों से उसकी पिटाई की जा रही है। यह मारपीट का वीडियो माधौगंज थाना क्षेत्र के कंकाली माता गुढ़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां रहने वाले हरि सिंह कुशवाह का पड़ोस में रहने वाले सतीश कुशवाह, राहुल कुशवाह और बालकृष्ण कुशवाह से पुराना विवाद चला आ रहा है। हरि सिंह कुशवाह का किसी बात को लेकर इन तीनों से फिर से विवाद हो गया और तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट कर दी। हरि सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट करने की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी शिकायत फरियादी ने थाने पहुंचकर की है। वहीं पुलिस ने हरि सिंह की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।