{"_id":"677d188bf4e014149d098785","slug":"gwalior-news-senior-doctor-accused-of-raping-junior-doctor-arrested-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: दोस्ती में दगा करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, एमबीबीएस फाइनल का पेपर देने आई जूनियर से दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: दोस्ती में दगा करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, एमबीबीएस फाइनल का पेपर देने आई जूनियर से दरिंदगी
Tue, 07 Jan 2025 05:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 07 Jan 2025 05:35 PM IST
सार
महिला जूनियर डॉक्टर को पहले से जानता था आरोपी। जूनियर महिला डॉक्टर का एमबीबीएस फाइनल का एक पेपर रह गया था। पेपर देने के लिए वह दतिया से ग्वालियर आई थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते जांच अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गजराराजा मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर संजय कुमार इवाने पर पुराने बॉयज हास्टल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सीनियर डॉक्टर इवाने ने छात्रा को मिलने के बहाने बुलाया था। इसी दौरान दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
डॉक्टर संजय कुमार इवाने निवासी बैतूल की दोस्ती जूनियर महिला डॉक्टर से थी। जूनियर महिला डॉक्टर का एमबीबीएस फाइनल का एक पेपर रह गया था। पेपर देने के लिए वह दतिया से ग्वालियर आई थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जूनियर महिला डॉक्टर के पास सीनियर डॉक्टर संजय कुमार इवाने का कॉल आया। उसने जूनियर महिला डॉक्टर को मिलने के लिए बुलाया। वह उसे कॉलेज के पुराने बॉयज हास्टल ले गया। वहां धमकाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़ित जूनियर महिला डॉक्टर कंपू थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। जिस हास्टल में यह घटना हुई, वह लंबे समय से बंद पड़ा था।
विज्ञापन
