{"_id":"65a651b7804710b93a0d5080","slug":"gwalior-news-police-presented-officer-sanjeev-tantuve-who-made-obscene-demands-from-girls-in-court-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: एक रात गुजारने की चाहत रखने वाला बीज निगम का अधिकारी अब जेल में गुजारेगा रातें, कोर्ट में हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: एक रात गुजारने की चाहत रखने वाला बीज निगम का अधिकारी अब जेल में गुजारेगा रातें, कोर्ट में हुई पेशी
Tue, 16 Jan 2024 03:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:22 PM IST
सार
अश्लील डिमांड करने वाले आरोपी अधिकारी संजीव तंतुवे को पुलिस ने घर से उठाकर कोर्ट में पेश किया। इससे पहले आरोपी का पुलिस ने जुलूस भी निकला।
विज्ञापन
आरोपी अधिकारी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
प्रदेश बीज निगम के भोपाल कार्यालय में पदस्थ अधिकारी संजीव तंतुवे के खिलाफ एक और FIR क्राइम ब्रांच में दर्ज की गई है। उस पर आरोप है कि संविदा नियुक्ति के लिए आई लड़कियों से उसने साथ में एक रात बिताने की मांग की थी। लड़की के आरोप पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने संजीव तंतुवे पर दूसरी एफआईआर दर्ज की है। आरोपी का आज पुलिस ने जुलूस भी निकला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसे पीआर पर लिया जाएगा और इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारी उससे प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी की करतूत तब उजागर हुई थी, जब 26 वर्षीय छात्रा जो मूलरूप से रीवा की रहने वाली है और जीवाजी यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रही है। कुछ समय पहले उसने और अन्य दो छात्राओं ने मप्र बीज निगम में संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। जीवाजी यूनिवर्सिटी में ही साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार लेने के लिए पैनल भोपाल से आया था। पैनल में अधिकारी संजीव तंतुवे पुत्र देवीराम भी आया था। अभ्यर्थियों की सूची वही बनाता था। टीम साक्षात्कार लेकर लौट गई। इसके बाद तीनों छात्राओं को संजीव ने कॉल किया। उसने उनसे कहा कि अगर वह उसकी इच्छा पूरी कर देंगी तो नौकरी लगवा सकता है। दो छात्राओं ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। तीसरी छात्रा के पास बार-बार कॉल आ रहा था। छात्रा ने परेशान होकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी अमर सिंह सिकरवार को कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बीच, मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने बीज निगम के एमडी से कंप्यूटर आपरेटर को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मामला गरमाने पर देर रात निगम के प्रबंध संचालक ने उसे नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। एक अन्य छात्र की शिकायत पर आरोपी पर आज एक और FIR दर्ज हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।
