फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Energy Minister Pradyuman Singh Tomar reached Central Jail.

Gwalior News: सेंट्रल जेल पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर; करने लगे कुछ ऐसा जिसे देख कर सब रह गए हैरान

Fri, 23 Feb 2024 07:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Feb 2024 07:14 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर भी अपने अनोखे अंदाज़ में नज़र आए। अचानक ग्वालियर सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे मंत्री। 

विज्ञापन
Gwalior News: Energy Minister Pradyuman Singh Tomar reached Central Jail.
सफाई करते ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजनीति में जो शख़्स हमेशा सुर्ख़ियों में छाए रहने की वजह ढूंढ लेता है वो नाम हम प्रद्युम्न सिंह तोमर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा ही सुर्ख़ीयों में छाए रहते हैं। कभी किसानों को चाय पिलाते हैं तो कभी नालों की सफ़ाई करते हैं। अबकी बार मंत्री ग्वालियर सेंट्रल जेल की कैंटीन में प्याऊ की सफ़ाई करते नज़र आए हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ में नज़र आए। मंत्री अचानक ग्वालियर सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जब सेंट्रल जेल की कैंटीन में लगे प्याऊ को गंदा देखा तो ख़ुद ही सफ़ाई करने में जुट गए। इस दौरान आस पास मौजूद लोगों ने उनका सफ़ाई करते हुए वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
विज्ञापन


सफ़ाई के बाद ऊर्जा मंत्री ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया इस दौरान जेल पर कैदियों से मुलाक़ात करने आए बाहर खड़े परिजनों से भी उन्होंने मुलाक़ात की। अर्थव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बाहर से मिलने आने वाले कैदियों के परिजनों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। वह जेल स्टाफ़ से बातचीत करते हुए व्यवस्था को बढ़िया और दुरुस्त करने की नसीहत भी देते दिखाई दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि व्यवस्थाएं दुरुस्त होती हैं तो अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि न तो वे बहुत ज़्यादा पैसे वाले हैं ना ही ताक़तवर है, ना ही बहुत बड़े आदमी हैं। आज जो कुछ हैं जनता की दुआओं से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed