{"_id":"65168f0fc61873e83606d20b","slug":"gwalior-news-a-dead-body-was-found-without-head-and-hands-and-legs-were-cut-off-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बिना सिर और हाथ-पैर कटी लाश मिली, कहीं और हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बिना सिर और हाथ-पैर कटी लाश मिली, कहीं और हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 29 Sep 2023 02:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:17 PM IST
सार
Gwalior News: ग्वालियर के जनकगंज इलाके में बिना सिर और हाथ-पैर कटी लाश मिली है। लाश किसकी है फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर शहर के जनकगंज इलाके में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्वर्ण रेखा नाले में एक पुरुष के शरीर का आधा कमर का अंग मिला है। उसका सिर, हाथ, पैर गायब थे। संभावना है कि हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है। लाश किसकी है और हत्या को अंजाम किसने दिया। पुलिस उसका पता करने में जुट गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल जनकगंज थाना पुलिस को खबर मिली कि रामकुईया पुल के नीचे एक लाश जानवर या मनुष्य की पड़ी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि नाले में कचरे के ढेर में सिर्फ कमर का हिस्सा पड़ा हुआ है। उसके न तो हाथ-पैर थे न ही सिर आस-पास दिखा। जिसके बाद पुलिस ने पहले जानवर का अंग समझा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। मौके पर पहुंची तो केवल शव का कमर का हिस्सा मिला। पुलिस यह समझ ही नहीं पा रही थी कि यह धड़ किसी पुरुष का या महिला का है। इसके लिए पुलिस उस धड़ को मेडीकल परीक्षण के लिए डॉक्टर के पास लेकर गई। पता चला कि यह धड़ किसी पुरुष का है जानवर का नहीं है। पुलिस को लाश का केवल कमर का हिस्सा मिला है। बाकी हिस्से का कुछ अता-पता नहीं है। हालांकि पुलिस ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह फिर से घटना स्थल की दोबारा जांच कर अन्य अंग को लेकर तलाश किया जायेगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर मर्ग काम करते हुए अज्ञात मृतक पुरुष की पहचान के लिए एक टीम लगा दी है। इसके साथ ही दूसरी टीम नाले पर जाकर उसकी अन्य अंगों को लेकर जांच पड़ताल करेगी। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इसको लेकर खुलासा किया जाएगा।