फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior IT Raid on two hospitals more than six officials engaged in investigating documents

Gwalior IT Raid: दो अस्पतालों पर आईटी की छापेमारी, छह से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे

Wed, 12 Feb 2025 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 06:07 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में प्रतिष्ठित दो, परिवार हॉस्पिटल पर आईटी ने छापेमारी की है। छह से अधिक अधिकारियों की टीम ने हॉस्पिटल में दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior IT Raid on two hospitals more than six officials engaged in investigating documents
आईटी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने परिवार हॉस्पिटल और परिवार ग्रुप के अन्य ठिकानों पर रेड की है। बुधवार को आयकर की आधा दर्जन से ज्यादा टीमों ने परिवार हॉस्पिटल के दो ठिकानों के साथ ही संचालकों के घर और ऑफिस पर एक साथ कार्रवाई की।

विज्ञापन


मांढरे की माता मंदिर के पास स्थित परिवार सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और हॉस्पिटल रोड स्थित परिवार हॉस्पिटल में कार्रवाई की जा रही है। टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद आयकर विभाग की टीम इससे संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है। छापे को लेकर अधिकारियों की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। बुधवार दोपहर जैसे ही परिवार हॉस्पिटल पर आईटी की रेड की खबर फैली, मार्केट में हड़कंप मच गया। अन्य हॉस्पिटल के संचालक भी अपने-अपने ऑफिस से गायब हो गए।
विज्ञापन


आयकर विभाग के अफसरों ने परिवार हॉस्पिटल में पहुंचकर सीधे संचालक और अकाउंट ऑफिसर के दफ्तर पर कब्जा कर दस्तावेज खंगालने शुरू किए। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी आयकर चोरी सामने आई है। लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसरों की गहन जांच से मामला बड़ा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आयकर विभाग के अफसरों ने छापे की कार्रवाई से पहले ही फोर्स को अलर्ट कर दिया था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर अंदर दस्तावेज खंगाल रहे हैं, जबकि बाहर पुलिस जवान पहरा दे रहे हैं। मरीजों के अटेंडेंट को भी कड़ी पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed