फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Guns came out on Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra in Gwalior

MP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निकली बंदूकें, बहस के बाद गरमाई राजनीति

Sat, 08 Oct 2022 07:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 07:50 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में भारत जोड़ो यात्रा का प्रभारी योगेन्द्र सिंह तोमर को बनाया गया है। इसी को लेकर शुक्रवार शाम को बैठक बुलाई गई थी।

विज्ञापन
Guns came out on Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra in Gwalior
कांग्रेस की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर शुक्रवार शाम ग्वालियर में बंदूकें तन गईं। मौका था मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वागत का। अचानक बुलाई गई बैठक में यात्रा प्रभारी योगेन्द्र तोमर मंडल अध्यक्षों से बात कर रहे थे। तभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने देवेन्द्र शर्मा ने उनके तरीके का विरोध किया। इस पर यात्रा प्रभारी उनसे भिड़ गया। इसी दौरान यात्रा प्रभारी ने अपने समर्थकों से बंदूकें निकाल लाने के लिए कहा।

विज्ञापन


बता दें, नीचे से दो युवक बंदूक लेकर ऊपर आ गए। उस समय वहां हंगामे के हालात बन गए। वरिष्ठ नेताओं ने हालात को संभाला, लेकिन मामले की शिकायत भोपाल और दिल्ली तक पहुंच गई है। जांच के लिए भोपाल से जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह शनिवार को ग्वालियर पहुंचे रहे हैं। इस तरह के मामले की सूचना मिलने की उन्होंने पुष्टि की है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कांग्रेस...
कांग्रेस मध्यप्रदेश में 15 साल तक सत्ता से दूर रहने के बाद साल 2018 में सत्ता हासिल करने में कामयाब रही थी। लेकिन केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 22 विधायकों के साथ कांग्रेस से बगावत करने के बाद कांग्रेस सत्ता से फिर दूर हो गई। पूरे देश में कांग्रेस का हाल ठीक नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के नवंबर महीने के अंत तक मध्यप्रदेश में आने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस यात्रा के माध्यम से वापस मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर महीने के अंत में आने की उम्मीद है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने प्रियंका गांधी भी मप्र के दौरे पर आएंगी। पीसीसी में इसका पूरा प्लान बनाया जा रहा है। इसी को लेकर प्रत्येक जिले में एक-एक यात्रा प्रभारी बनाया गया है। कई इलाकों से उप यात्राएं इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है। 

बैठक में यात्रा प्रभारी और जिलाध्यक्ष में हुआ टकराव, लहराईं बंदूकें
शुक्रवार शाम कांग्रेस कार्यालय ग्वालियर में यात्रा के संबंध में अचानक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में योगेन्द्र तोमर मंडल अध्यक्षो से बारी-बारी उनको खड़ा कर उनके प्लान के बारे में पूछ रहे थे। इसी समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आप अपना कार्यक्रम व प्लान बता। ऐसे सभी को खड़ा कर मत बात करो। इस पर यात्रा प्रभारी योगेन्द्र भड़क गए। उनकी जिलाध्यक्ष से बहस शुरू हो गई।

उसी समय वहां यात्रा प्रभारी के कहने पर उनके समर्थक नीचे कार से बंदूकें निकाल लाए। पर वहां कुछ वरिष्ठ नेताओं ने हालात को काबू में कर लिया। अब मामले की शिकायत दिल्ली और भोपाल तक की जा चुकी है। कांग्रेस के अन्य मंडल अध्यक्षों ने यात्रा प्रभारी को हटाने या उनके इस्तीफे को स्वीकार करने तक की चेतावनी दी है।

विवाद पर जिम्मेदारों का कहना
इस विवाद पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा का कहना है, बैठक में ऐसा कुछ नहीं हुआ था। यात्रा प्रभारी का तरीका गलत था। मैंने समझाया तो उस पर वाद विवाद हो गया था। मामले से मैंने भोपाल में वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत करा दिया है।


यात्रा प्रभारी योगेन्द्र तोमर का कहना है कि मैं बात कर रहा था पता नहीं जिलाध्यक्ष को क्या बुरा लगा। बंदूकें तानने की बात पर कहा कि एक गार्ड तो हमेशा मेरे साथ रहता है। बंदूक किसी ने नहीं तानी थी। जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह ने कहा कि इस तरह की सूचना मिली है। शनिवार को ग्वालियर आ रहा हूं। वहीं आकर देखता हूं कि सही स्थिति क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed