फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Friendship of Free Fire game became trouble for minor,

Gwalior Crime: फ्री फायर गेम की दोस्ती नाबालिग के लिए बनी मुसीबत, पहले प्यार फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Wed, 07 Dec 2022 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 07:15 PM IST
सार

युवक ने किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और किशोरी के पिता को भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। वह किशोरी के साथ रहना चाहता है। 

विज्ञापन
Friendship of Free Fire game became trouble for minor,
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फ्री फायर गेम 16 वर्षीय किशोरी के लिए मुसीबत बन गया। इस गेम की वजह से एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। बाद में बात प्यार-मोहब्बत तक पहुंच गई। इस दौरान युवक ने किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और किशोरी के पिता को भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। पिता ने ग्वालियर पुलिस को मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के जनकगंज का बताया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया ने बताया कि 16 साल की लड़की को पढ़ाई के लिए मोबाइल दिलाया था। लेकिन लड़की ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलने लगी। गेम खेलने के दौरान सनी उर्फ एचआर नामक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। बात प्यार तक पहुंच गई। आरोपी युवक सन्नी ने इस नाबालिग को अपनी बातों में फंसा कर उसके सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड को ले लिया और वहां से उसके फोटो वीडियो चुरा लिए। इन फोटो और वीडियो को अश्लील फोटो के साथ बदलकर वह अब छात्रा ब्लैकमेल कर रहा है। वह चाहता है कि युवती उसके साथ रहे।
विज्ञापन


उसके बाद अभी हाल में ही इस आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो और फोटो पीड़ित युवती के पिता को भेजा तो दंग रह गए और उसके बाद युवक ने पिता को धमकी दी है अगर आपने मुझे अपनी बेटी नहीं दी तो उन्हें नहीं छोड़ेगा और उनकी इज्जत मिट्टी में मिला देगा। लगातार धमकियों से परेशान होकर लड़की के पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed