{"_id":"6489a632fc4bdd7a68034c33","slug":"energy-minister-said-files-of-corruption-in-kamal-nath-government-were-burnt-in-the-satpura-incident-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satpura Bhawan: ऊर्जा मंत्री का पलटवार, बोले- घटना में 15 माह की कमलनाथ सरकार में हुए भ्रष्टाचार की फाइलें जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satpura Bhawan: ऊर्जा मंत्री का पलटवार, बोले- घटना में 15 माह की कमलनाथ सरकार में हुए भ्रष्टाचार की फाइलें जली
Wed, 14 Jun 2023 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:06 PM IST
सार
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस आधारहीन बातें कर रही है, यदि उसके पास कोई सबूत है तो दे.. बिना सबूत के आरोप लगाने का क्या मतलब ?
विज्ञापन
उर्जा मंत्री तोमर ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मप्र सरकार के प्रमुख प्रशासनिक वल्लभ भवन के महत्वपूर्ण अंग सतपुड़ा भवन में लगी आग भले ही अब ठंडी हो गई है, लेकिन इससे भड़की सियासी चिंगारी की लपटें अभी भी तेज हैं। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार छिपाने के लिए आग लगाई है तो कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री ने कहा यदि भ्रष्टाचार की फाइलें जली होंगी तो उसमें 15 महीने की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की भी फाइलें होंगी, फिर तो वो भी जल गई होंगी?
सतपुड़ा भवन में आग से हुए नुकसान का आकलन सरकार कर रही है। अग्निकांड में लगभ 12000 फाइलें और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस अग्निकांड में वो फाइलें भी जली हैं जिनके प्रकरण ईओडब्ल्यू या फिर अन्य जांच एजेंसियों में चल रहे हैं लेकिन सरकार का दावा है कि एक्सपर्ट की मदद से फाइलों का डाटा रिकवर हो जाएगा.. लेकिन सरकार के दावे से पहले ही कांग्रेस इस अग्निकांड में भ्रष्टाचार को छुपाने का आरोप शिवराज सरकार पर लगा रही है। कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस आधारहीन बातें कर रही है, यदि उसके पास कोई सबूत है तो दे.. बिना सबूत के आरोप लगाने का क्या मतलब ? ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार की फाइलें जली होंगी ? तो उसमें 15 महीने की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की भी फाइलें होंगी ? फिर तो वो भी जल गई होंगी। उन्होंने कहा कि ये दुर्घटना है इसकी जांच होने दीजिये तब कुछ बोलिए।