{"_id":"6484601f61d672d0620e0ab6","slug":"azad-samaj-party-will-contest-elections-on-its-own-in-madhya-pradesh-ravan-said-allies-will-decide-later-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: मध्य प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी, रावण बोले- बाद में तय करेंगे सहयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: मध्य प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी, रावण बोले- बाद में तय करेंगे सहयोगी
Sat, 10 Jun 2023 05:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 10 Jun 2023 05:05 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में आजाद समाज पार्टी भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। फिलहाल उसकी कोशिश अपने दम पर अधिक से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने की है।
विज्ञापन
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए छोटी पार्टियों ने भी तैयारियों को गति दे दी है। आजाद समाज पार्टी ने तय किया है कि वह मध्य प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण ने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल में पार्टी का व्यापक जनाधार है। अन्य जगहों पर सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ने को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इतना तो तय है कि पार्टी अपने दम पर मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
आगरा में आर्मी भर्ती में आकाश गुर्जर नामक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद गुर्जर समाज और ओबीसी महासभा ने प्रदर्शन किया। इसमें चंद्रशेखर रावण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद भी मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ग्वालियर पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन देकर आकाश गुर्जर को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने सम्राट मिहिर भोज के प्रतिमा स्थल को मुक्त करने की बात भी कही है। हालांकि, इससे पहले चंद्रशेखर रावण ने अपने बयान में कहा था कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर लगा टीन शेड नहीं हटाया तो हम खुद उसे हटा देंगे। शनिवार को उनके सुर ठंडे पड़ गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मिहिर भोज की प्रतिमा स्थल पर गए थे। उन्होंने वहां टीन शेड हटाने का प्रयास किया। अपनी गिरफ्तारी भी दी है। प्रशासन ने समय मांगा है। हम भी फिलहाल इस मसले पर रुकने का फैसला किए हैं।
विज्ञापन
