फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Amit Shah will attend BJP State Working Committee meeting tomorrow in Gwalior

MP News: ग्वालियर में कल कार्यसमिति की बैठक; अमित शाह संभालेंगे कमान, सिंधिया के गढ़ में गुटबाजी पर होगा मंथन

Sat, 19 Aug 2023 06:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 19 Aug 2023 06:37 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। 1500 से अधिक BJP दिग्गज कार्यसमिति की बैठक में मौजूद रहेंगे। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभालेंगे कमान।

विज्ञापन
Amit Shah will attend BJP State Working Committee meeting tomorrow in Gwalior
ग्वालियर में अटल सभागार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में फिर से सत्ता में काबिज होने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इसकी जिम्मेदारी खुद राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 20 अगस्त को ग्वालियर आ रहे हैं, जहां वह प्रदेश कार्यसमिति की अंतिम बैठक में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कार्य समिति की यह बैठक ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित की जा रही है जिसको लेकर तैयारियां पूरी ली गई हैं। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र, यादव अश्विनी कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के सभी मंत्री, प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निगम बोर्ड और प्राधिकरण के चेयरमैन को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


1200 से अधिक पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे
रविवार को ग्वालियर में होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की इस बैठक में लगभग 1200 से अधिक पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री भाजपा भगवान दास सबनानी ने बताया है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनता का आशीर्वाद लेकर बड़े जनादेश के साथ फिर से सत्ता में आए इसको लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है। इसको लेकर हमारी प्रदेश का नेतृत्व केंद्र के नेतृत्व के आदेश पर पूरे परिश्रम के साथ जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटबाजी से केंद्रीय नेतृत्व काफी परेशान
वहीं, चुनाव से पहले ग्वालियर चंबल अंचल में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि पूरे प्रदेश भर में ग्वालियर चंबल अंचल में बीजेपी में कितनी गुटबाजी देखने को मिल रही है, जिसके कारण केंद्रीय नेतृत्व भी काफी परेशान है। यही कारण है कि ग्वालियर चंबल अंचल में महाराज भाजपा और नाराज भाजपा के बीच चल रही गुटबाजी को कम करने के लिए प्रदेश के सभी पदाधिकारी यहां पर शामिल हो रहे हैं, ताकि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर सकें।

2018 के चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा
इसके अलावा ग्वालियर चंबल अंचल में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी परेशानी इस बात की है कि साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को यहां से बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण शिवराज सरकार को अपनी सरकार गंवानी पड़ी थी। साल 2018 के चुनाव में बीजेपी ने ग्वालियर चंबल अंचल की 34 सीटों में से सिर्फ 7 सीटों पर जीत हासिल की थी और बाकी 26 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, जिसके कारण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। इसलिए अब सरकार को डर है कि कहीं साल 2018 की स्थिति दोबारा से ना बन जाए यही कारण है कि अबकी बार सबसे ज्यादा फोकस ग्वालियर चंबल अंचल पर ही कर रही है।

जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा
वहीं, ग्वालियर चंबल अंचल में गुटबाजी को लेकर बीजेपी का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पूर्ण रूप से तैयारी चल रही है। उन्हें भरोसा है कि फिर से प्रदेश को देश की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा। 


उद्देश्य कभी पूर नहीं होगा-कांग्रेस
वहीं, ग्वालियर दौरे पर आ रहे अमित शाह को लेकर कांग्रेस ने कहा कि ग्वालियर की जनता का शुरू से ध्येय रहा है कि अतिथि देवो भव, जो अतिथि आता है उसका स्वागत किया जाता है, लेकिन अमित शाह जिस उद्देश्य से यहां आ रहे हैं उनका यह उद्देश्य जनता समझती है और उसे कभी भी पूरा नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed