फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   21 year old lady don Simranpreet Kaur arrested in Gwalior Madhya Pradesh

MP News: कच्ची उम्र से लिव इन में रहने वाली लेडी डॉन गिरफ्तार, पिस्टल लहराते हुए कहती थी- शेरनी अभी जिंदा है

Wed, 16 Nov 2022 07:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Nov 2022 07:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ग्वालियर पुलिस ने 21 साल की एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है, जो खुद को लेडी डॉन बताती है। उसके पास से कट्टा और पिस्टल भी मिला है। वह सोशल मीडिया पर आए दिन बंदूक के साथ फोटो और वीडियो अपलोड कर खुद को शेरनी बताती है।

विज्ञापन
21 year old lady don Simranpreet Kaur arrested in Gwalior Madhya Pradesh
सिमरप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले में सराफा कारोबारी से 35 लाख रुपये की लूट करने वाले मास्टरमाइंड की महिला मित्र और उसके दो साथियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। इस लड़की ने इंटरनेट मीडिया पर खुद को डान बताते हुए हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड की थी।

विज्ञापन


जब इसे क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए बुलाया तो यहां पुलिस को यह कहकर गुमराह किया कि उसके दोस्त ने चार साल पहले यह फोटो लिए थे। यहां का फोटो भी उसने खुद इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा, शेरनी अभी जिंदा है। क्राइम ब्रांच की टीम उसके पीछे लगी थी। मंगलवार को उसे दबोच लिया, उसके साथ दो और साथी पकड़े गए।

विज्ञापन

21 year old lady don Simranpreet Kaur arrested in Gwalior Madhya Pradesh
लेडी डॉन गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेट मीडिया पर एक युवती ने हाथ में कट्टा और रायफल लेकर फोटो-वीडियो अपलोड किए थे। जब क्राइम ब्रांच ने पड़ताल की तो यह फोटो बहोड़ापुर की रहने वाली सिमरनप्रीत कौर के निकले। उसे क्राइम ब्रांच में बुलाकर पूछताछ की गई। एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि उसे जब बुलाया गया और महिला पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो वह बोली, पड़ाव में 35 लाख की लूट करने वाला और होटल होरिजान प्लाजा पर फायरिंग करने वाला अंकित जादौन उसका दोस्त है। यह उसके हथियार थे, उसने फोटो चार साल पहले लिया था। उसे पूछताछ कर छोड़ दिया, इसके बाद उसने क्राइम ब्रांच के अंदर का ही फोटो अपलोड कर दिया।

21 year old lady don Simranpreet Kaur arrested in Gwalior Madhya Pradesh
युवती ने 10 दिन पहले फोटोज का वन-बाय-वन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था - फोटो : सोशल मीडिया

इधर, क्राइम ब्रांच के डीएसपी ऋषिकेष मीणा ने एक टीम उसके पीछे लगाई हुई थी। जो लगातार उसके घर के आसपास निगरानी कर रही थी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। मंगलवार रात को दबिश दी तो उसके दो और साथी पकड़े गए। इनके पास से तीन अवैध हथियार मिले। पकड़े गए आरोपियों में सिमरनप्रीत कौर के अलावा हनी यादव और सौरभ राठौर हैं। पहले वह अंकित की दोस्त थी, लेकिन अब हनी यादव के साथ रहती है। इन पर ऑर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

21 year old lady don Simranpreet Kaur arrested in Gwalior Madhya Pradesh
बॉयफ्रेंड हनी यादव के साथ सिमरनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

पकड़ी गई युवती लेडी डान के नाम से मशहूर है। वह अंकित जादौन और हनी यादव के नाम से लोगों को धमकाती भी थी। वह खुद को इंटरनेट मीडिया पर डान बताती थी, कई गाने वीडियो के साथ डालती थी। उसके वीडियो में कुछ अन्य युवक नजर आ रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed