{"_id":"61e53b20c517e96a9a5d125b","slug":"gwalior-police-again-reached-chambal-river-to-find-the-dead-body-of-the-teenager-on-december-27-the-teenager-was-murdered-and-thrown-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: किशोरी का शव तलाशने पुलिस फिर पहुंची चंबल नदी, 20 दिन पहले किशोरी की हत्या कर यहीं फेंका गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: किशोरी का शव तलाशने पुलिस फिर पहुंची चंबल नदी, 20 दिन पहले किशोरी की हत्या कर यहीं फेंका गया था
Mon, 17 Jan 2022 03:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 03:17 PM IST
सार
जिले के आंतरी थाना क्षेत्र से 14 साल की किशोरी की चलते ट्रक में गला दबाकर हत्या कर लाश को चंबल में ठिकाने लगाने की बात पता चलने के बाद पुलिस सोमवार को फिर गोतखोरों के साथ इटावा के पास स्थित चंबल पुल पर पहुंची है। किशोरी का शव तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
Gwalior: चंबल नदी में किशोरी का शव तलाशती पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आंतरी थाना क्षेत्र से 14 साल की किशोरी की चलते ट्रक में गला दबाकर हत्या कर लाश को चंबल में ठिकाने लगाने की बात पता चलने के बाद पुलिस सोमवार को फिर गोतखोरों के साथ इटावा के पास स्थित चंबल पुल पर पहुंची है। किशोरी का शव तलाशा जा रहा है।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि आंतरी थाना क्षेत्र से 14 साल की किशोरी 27 दिसंबर को लापता हुई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। किशोरी की तलाश में आंतरी पुलिस को पता चला कि किशोरी की दोस्ती बड़की सराय निवासी अजीत रजक से थी। अजीत किशोरी को बहला फुसलाकर बाइक से बिलौआ तक लाया। ट्रक चालक आकाश बघेल व गोलू बघेल की मदद से किशोरी का अपहरण कर फर्रूखाबाद ले गया। आरोपित अजीत ने किशोरी के साथ चलते ट्रक में दो-तीन बार दुष्कर्म किया। किशोरी के घर जाने की जिद करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को चंबल में ठिकाने लगा दिया था।
सांघी ने बताया कि शव की तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है 20 दिन होने के कारण शव को जलीय जीव निगल गए होंगे। एसएसपी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने शव नहीं मिलने की स्थिति में हत्या आरोपित को सजा सुनाई है। पुलिस आरोपित के खिलाफ ठोस भौतिक साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
रविवार को भी पुलिस ने अपह्रत किशोरी का शव आरोपित की बताई जगह पर तलाश किया था, लेकिन शव नहीं मिला था। पुलिस अपराध में उपयोग की गई रजाई व मृतका का मोबाइल बरामद कर लौट आई थी। किशोरी का अपहरण उसके दोस्त अजीत रजक ने 27 दिसंबर दोस्त आकाश बघेल व गोलू बघेल मदद से किया था।