{"_id":"6263f8ea41139a172f302404","slug":"gwalior-first-cake-was-cut-on-the-birthday-of-the-girl-student-then-raped-case-filed-against-neighboring-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: जन्मदिन पर छात्रा का पहले केक कटवाया फिर किया दुष्कर्म, पड़ोसी युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: जन्मदिन पर छात्रा का पहले केक कटवाया फिर किया दुष्कर्म, पड़ोसी युवक पर केस दर्ज
Sat, 23 Apr 2022 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 06:32 PM IST
सार
ग्वालियर में पड़ोसी ने एक नाबालिग से रेप किया है। नाबालिग का जन्मदिन मनाने आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया था। पहले उसने केक कटवाकर बर्थडे सेलिब्रेट किया फिर जोर-जबरदस्ती कर रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है।
- फोटो : Social Media
विस्तार
ग्वालियर में एक फ्रेंड ने जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड से पहले केक कटवाया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकी दी। छात्रा ने इस घटना के बारे में परिजनों को बताया। पुरानी छावनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी के कृष्णा नगर पहाड़िया इलाके में रहने वाले युवक राजा की पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका से दोस्ती थी। ये एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे। 22 अप्रैल को छात्रा का जन्मदिन था और जब शाम के वक्त छात्रा बाजार गई तो आरोपी ने उसे फोन लगाया और होटल में जन्मदिन मनाने के बहाने खाली पड़े प्लॉट में ले गया। आरोपी युवक ने केक कटवा कर जन्मदिन मनाया और इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसने बदनाम करने की धमकी दी। घर पहुंचते ही छात्रा ने यह पूरी घटना अपनी मां को बताई और उसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।