फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: CISF jawan asked for dowry of Rs 25 lakh after marriage, beat up his wife for not fulfilling the demand

Gwalior: CISF जवान ने शादी के बाद 25 लाख रुपये दहेज मांगा, मांग पूरी न होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

Thu, 02 Jun 2022 10:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 10:45 AM IST
सार

पीड़िता को लगा कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन ससुराल पक्ष के हौसले बुलंद होते चले गए। पहले सिर्फ दहेज लाने का ताना दिया जाता था, लेकिन बाद में उसके साथ मारपीट की जाने लगी और मायके से 25 लाख रुपये दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।

विज्ञापन
Gwalior: CISF jawan asked for dowry of Rs 25 lakh after marriage, beat up his wife for not fulfilling the demand
पीड़िता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में सीआईएसएफ में पदस्थ एक जवान का शादी के बाद 25 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। जवान शादी के बाद से ही पत्नी पर पिता के घर से दहेज लाने का दवाब बना रहा था, जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर की रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता की शादी सिरोल हुरावली निवासी मुकेश मान्या से 15 जनवरी 2021 को हुई थी। मुकेश CISF में जवान है। इस समय वह दिल्ली में पदस्थ है। बेटी की शादी में परिजनों ने 8 लाख रुपये नगद समेत करीब 20 लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। शादी के बाद जैसे ही पीड़िता ससुराल पहुंची सास, पति और देवर ने उसे दहेज की मांग की। पीड़िता को लगा कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन ससुराल पक्ष के हौसले बुलंद होते चले गए। पहले सिर्फ दहेज लाने का ताना दिया जाता था, लेकिन बाद में उसके साथ मारपीट की जाने लगी और मायके से 25 लाख रुपये दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार पति मुकेश का किसी और लड़की से बीते 12 साल से अफेयर चल रहा है, पति का कहना है कि उसने अपनी प्रेमिका के कहने पर ही उससे शादी की। शादी की पहली रात पति ने जबरन उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाकर संबंध बनाएं। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि जब दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो पति, सास और देवर ने मिलकर मारपीट की। मेरे पिता से भी 25 लाख रुपये की मांग की। पिता और रिश्तेदारों के समझाने के बाद कुछ समय के लिए ससुराल वाले शांत हुए लेकिन बाद में मुझे घर से निकाल दिया। महिला थाने में शिकायत की, कई बार काउंसलिंग की लेकिन ससुराल वाले मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed