Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Case Registered Against Four, Including Wife, in Driver’s Suicide Case

ग्वालियर: ड्राइवर खुदकुशी मामले में पत्नी समेत चार पर मामला दर्ज, वीडियो बनाकर ठहराया था जिम्मेदार

Fri, 20 Nov 2026 06:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Nov 2026 06:08 PM IST
सार

ग्वालियर में टैक्सी चालक की खुदकुशी के मामले में पत्नी समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है। मरने से पहले बनाए वीडियो में चालक ने चारों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। पूरा मामला है क्या? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Gwalior: Case Registered Against Four, Including Wife, in Driver’s Suicide Case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

महलगांव स्थित सरकारी बहुमंजिला इमारत में एक टैक्सी चालक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच के बाद मृतक की पत्नी, सास, साली और साढ़ू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की है। 14 जुलाई को चालक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दी थी।
विज्ञापन


प्रताड़ना का वीडियो बना अहम आधार
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार जाटव ने बताया कि महलगांव स्थित सरकारी इमारत निवासी 42 वर्षीय सुरेश शाक्य पेशे से ड्राइवर था। वह अपनी पत्नी आरती शाक्य व बच्चों के साथ रहता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में रहते हैं। 14 जुलाई को सुरेश ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान मृतक के मोबाइल फोन से दो वीडियो बरामद हुए थे, जिन्हें सुरेश ने आत्महत्या से ठीक पहले रिकॉर्ड किया था। 1 मिनट 28 सेकंड के दूसरे वीडियो में उसने अपनी पत्नी आरती, सास शकुंतला, साली रानी और साली के पति छोटू शाक्य पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। सुरेश ने अपनी मौत के लिए इन्हीं चारों को जिम्मेदार ठहराया था।प
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: बौद्ध भिक्षु बनकर बांग्लादेशियों को दिलाए भारतीय पासपोर्ट, 70 लोगों के नाम आए सामने; सात को पकड़ा


खाते का पासवर्ड और पुराना विवाद
मौत से पहले बनाए गए 13 सेकंड के प्रथम वीडियो में सुरेश अपने स्वजनों को फोन-पे का पासवर्ड बता रहा है, ताकि वे उसके खाते में जमा पैसे ले सकें। पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि सुरेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और अनबन रहती थी। आत्मघाती कदम उठाने से मात्र दो दिन पूर्व पत्नी ने सुरेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश
पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच के बाद शुक्रवार को चारों नामजद आरोपियों आरती, शकुंतला, रानी और छोटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रशासन अब चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने और उनसे पूछताछ होने के बाद ही प्रताड़ना के आरोपों से जुड़ी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस टीम मामले के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed