{"_id":"bc815ff37b332d323f04bdf9ed02e638","slug":"guinness-recognition-mp-govt-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के इस रिकॉर्ड को गिनीज ने दी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के इस रिकॉर्ड को गिनीज ने दी मान्यता
एजेंसी/ भोपाल
Updated Sat, 04 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पिछले वर्ष 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में ‘वर्ल्ड हैंड वाशिंग डे’ एक साथ सबसे अधिक लोगों के हाथ धोने से संबंधित बनाए गए रिकॉर्ड को मान्यता दे दी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश लोक सूचना विभाग ने कहा कि राज्य स्तरीय समारोह में मान्यता संबंधी प्रमाणपत्र सौंपा गया। गिनीज बुक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार पिछले साल मध्यप्रदेश के 51 जिलों में 13,196 स्थानों पर ‘वर्ल्ड हैंड वाशिंग डे’ के दिन एक साथ 12 लाख 76 हजार 425 छात्रों ने हाथ धोकर रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अर्जेंटीना, पेरू और मेक्सिको के नाम था। यहां वर्ष 2011 में 7 लाख 40 हजार 870 लोगों ने एक साथ हाथ धोकर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
