{"_id":"56dc09564f1c1ba0358b47e4","slug":"got-service-in-gas-distribution-department-on-fake-caste-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर 26 साल से कर रहा था नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर 26 साल से कर रहा था नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एक अधिकारी 26 साल से नौकरी कर रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद गैस राहत विभाग में कार्यरत अनुभाग अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक रणधीर सिंह ने 1990 में अनुसूचित जनजाती के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर गैस राहत विभाग में नौकरी हासिल कर ली थी। सिंह मूलतः गाडरवाड़ा के रहने वाले हैं और वहीं से इस प्रमाण पत्र को जारी किया गया था।
विज्ञापन
एडवोकेट एबी दुबे ने गाडरवाड़ा थाने में जब इस बात की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने सिंह के प्रमाणपत्र की जांच कराई। जांच में इस बात का खुलासा हो गया कि सिंह का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है।
विज्ञापन
जांच में जो मामला सामने आया उससे पता चला कि कूटरचना कर जाति प्रमाण पत्र तैयार किया गया था। फिलहाल रणधीर पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
