फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gold medalist Pooja received Vikram Award from the state government

Ujjain: विक्रम अवार्डी बनीं उज्जैन की बेटी पूजा, रोप मलखंब में चमकाया नाम, प्रदेश सरकार ने किया सम्मानित

Tue, 03 Jan 2023 08:04 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याग्निक Updated Tue, 03 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

रोप मलखंब में गोल्ड मेडलिस्ट पूजा मालवीय के अमेरिका में होने के चलते उनके पिता बद्रीलाल मालवीय ने प्रदेश सरकार से प्राप्त किया अवॉर्ड।

विज्ञापन
Gold medalist Pooja received Vikram Award from the state government
विक्रम अवार्डी बनीं पूजा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

खेल की दुनिया में उज्जैन की बेटी पूजा मालवीय ने शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें खेल के सर्वोच्च पुरस्कार वर्ष 2020 के विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्हें रोप मलखंब में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन

 
विक्रम अवार्ड से नवाजी गईं पूजा मालवीय घट्टिया तहसील की ग्राम पिपलइ (जैथल) की रहने वाली हैं। सरकार ने उन्हें वर्ष 2020 के विक्रम अवार्ड देने की घोषणा की लेकिन वह इस समय अमेरिका में हैं। लिहाजा भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश खेल अलंकरण समारोह में पूजा शामिल नहीं हो सकीं। लिहाजा पिता बद्रीलाल मालवीय ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ओलंपिक खिलाड़ी लवलीना बॉरगोहैन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


अमेरिका में डाटा एनालिस्ट हैं पूजा
पूजा वर्तमान में अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में डाटा एनालिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। वहां पर मलखंब फेडरेशन ऑफ यूएसए से जुड़कर न केवल मलखंब सिखा रहीं है बल्कि स्वयं भी अभ्यास कर रही हैं। पूजा पिछले दो वर्ष से अमेरिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोप मलखंब में गोल्ड मेडलिस्ट हैं पूजा
रोप मलखंब में पूजा गोल्ड मेडलिस्ट हैं। यहां तक कि गॉट टैलेंट सहित अन्य आयोजनों में भाग लेकर देशभर में मलखंब को प्रसिद्धि दिलाई है। पूजा मालवीय ने एक छोटे से गांव से खेल और पढ़ाई में अमेरिका तक की उड़ान भरी है, जो अपने आप में युवाओं के लिए प्रेरणा भी है।


पिता जनपद सदस्य व ग्राम कदवाली में सरपंच हैं मां
विक्रम अवार्डी पूजा मालवीय अकेले ही मलखंब की खिलाड़ी नहीं हैं। उनके दो भाई अनिल व अभिषेक मालवीय भी मलखंब के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में अनिल मालवीय अमेरिका में होकर मलखंब फेडरेशन ऑफ यूएसए के सदस्य हैं और यहां नए खिलाडियों को प्रशिक्षित भी कर रहे हैं। वहीं अभिषेक में खेल के साथ पढ़ाई भी कर रहे हैं। पिता बद्रीलाल मालवीय घट्टिया तहसील में जनपद सदस्य हैं तो मां लीला मालवीय ग्राम कदवाली में सरपंच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed