फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girl Students of state government hostels in Madhya Pradesh are forced to open bath

मध्य प्रदेशः सरकारी हॉस्टल की छात्राएं खुले में नहाने और शौच को मजबूर

Fri, 11 May 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Fri, 11 May 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
Girl Students of state government hostels in Madhya Pradesh are forced to open bath

ऐसे वक्त में जब देश के हर राज्य खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) के टैग को हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं, मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक सरकारी हॉस्टल की 100 से अधिक लड़कियों को खुले में नहाने और शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर माडियादोह गांव में स्थित हॉस्टल में टायलेट तो हैं लेकिन पानी की कमी के कारण ये उपयोगी नहीं हैं। यही वजह है कि छात्राओं को ऐसी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हॉस्टल की वार्डन कांति अहीरवार ने बताया कि पिछले एक महीने से हॉस्टल की कक्षा छठी से 12वीं की छात्राओं को यह समस्या झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


माडियादोह गांव स्थित हॉस्टल में पानी की कमी के कारण छात्राओं को झेलनी पड़ रही परेशानी

उन्होंने बताया कि 100 से अधिक छात्राएं यहां हैं जिन्हें हॉस्टल से दो किलोमीटर दूर एक नाले के पास जाना होता है। हास्टल के दोनों बोर वेल सूखे पड़े हैं जिससे यहां बीते एक महीने से पानी नहीं है। इस वजह से छात्राएं नाले के पास जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान वह छात्राओं के साथ होती हैं। अहिरवार ने बताया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं केंद्र सरकार के शिक्षा कार्यक्रम ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के वरिष्ठ अधिकारियों को पानी की कमी की समस्या के बारे में सूचित किया गया है लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं आया है। 
 

पानी का इंतजाम करने के दिए गए हैं आदेश : जिला कलेक्टर 

Girl Students of state government hostels in Madhya Pradesh are forced to open bath
सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े अधिकारियों ने तो इस समस्या को हल करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल प्रबंधन किसी तरह पीने के लिए पानी का इंतजाम कर रहा है लेकिन अन्य कार्यों के लिए पानी लाना संभव नहीं है। लड़कियां नहाने और कपड़े धोने के लिए नाले के पानी के इस्तेमाल को मजबूर हैं।

जिला कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने अधिकारियों से इस समस्या पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी ने मुझे इस समस्या के बारे में नहीं बताया। अब मैंने संबंधित अधिकारियों को वहां पानी का इंतजाम करने का आदेश दिया है ताकि छात्राओं को शौच के लिए खुले में नहीं जाना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed